‘कोई भी घिनौनी भावना नहीं थी’, ‘राम तेरी गंगा मैली’ के वॉटरफॉल सीन पर क्या बोलीं मंदाकिनी?

Last Updated:September 16, 2026, 22:44 IST

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के कुछ बोल्ड सीन आज भी लोगों का ध्यान खींचते हैं. वे सोचते हैं कि राज कपूर ने तब 16 साल की मंदाकिनी से कैसे ये सीन्स शूट करवाए थे, जिन पर आज भी चर्चा होती है. फिल्म से भले मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गईं, मगर उनके सीन्स पर सवाल उठते रहे. अब मंदाकिनी ने बताया कि उन्होंने ब्रेस्टफीडिंग और वॉटरफॉल सीन को कैसे शूट किया था? उन्होंने सीन की शूटिंग के बीच राज कपूर के बर्ताव और स्वभाव के बारे में भी बताया.

नई दिल्ली: फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई थीं. फिल्म में झरने के नीचे शूट हुआ उनका एक सीन बड़ा पॉपुलर हुआ. सीन में हीरोइन का सफेद साड़ी में भीगा बदन काफी बोल्ड है. तमाम लोगों ने इसे अश्लील बताया, मगर इस सीन ने उन्हें 80 के दशक की सबसे मशहूर हस्ती बना दिया. उन्होंने अब अपने बोल्ड सीन पर रिएक्शन दिया है. (फोटो साभार: Instagram@mandakiniofficial/YouTube@Videograb)

मंदाकिनी ने 16 साल की उम्र में ‘राम तेरी गंगा मैली’ से डेब्यू किया था, जो राज कपूर के डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म थी. मंदाकिनी ने अब वॉटरफॉल सीन की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि उन्हें उस सीन में कुछ भी अश्लील या असहज नहीं लगा. मंदाकिनी ने 16 साल की उम्र में ‘राम तेरी गंगा मैली’ से डेब्यू किया था, जो राज कपूर के डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म थी. मंदाकिनी ने अब वॉटरफॉल सीन की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि उन्हें उस सीन में कुछ भी अश्लील या असहज नहीं लगा.
(फोटो साभार: Instagram@mandakiniofficial)

मंदाकिनी फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं, फिर भी डेब्यू फिल्म में निभाया किरदार ‘गंगा’ दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ गया. फिल्म ने उन्हें उस दौर की अहम अभिनेत्रियों में से एक बना दिया. दशकों बाद भी मंदाकिनी का वॉटरफॉल सीन आज भी चर्चा में रहता है जो उन्हें विवाद के केंद्र में ला खड़ा करता है.
(फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मंदाकिनी ने ‘तुझे बुलाएं ये मेरी बाहें’ गाने के सबसे मशहूर वॉटरफॉल सीन पर एएनआई से बातचीत की. उन्होंने ब्रेस्टफीडिंग वाले उस सीन पर भी बात की जिस पर काफी बहस हुई थी. उन्होंने कहा कि ये सीन फिल्म के मासूमियत और पवित्रता के बड़े मैसेज पर आधारित थे, न कि उस नजरिए पर जिससे उन्हें बाद में देखा गया. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

मंदाकिनी ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, तब वह सिर्फ 16 साल की थीं और उन्हें पूरी तरह समझ नहीं आया था कि बाद में इन सीन को किस नजरिए से देखा जाएगा. (फोटो साभार: Instagram@mandakiniofficial)

मंदाकिनी ने फिल्म के वॉटरफॉल सीन के बारे में बात करते हुए कहा कि राज कपूर ने उन्हें सीन के बारे में समझाया था और इस धारणा को खारिज किया कि सीन का मकसद अश्लीलता फैलाना था. उन्होंने कहा कि फिल्म का अहम आइडिया पवित्रता और गंगा के किरदार के बारे में था.
(फोटो साभार: Instagram@mandakiniofficial)

मंदाकिनी ने कहा, ‘उनका तरीका ऐसा था कि आप उनसे कोई सवाल ही नहीं करते थे. इतने प्यार और नरमी से जैसे कोई परिवार का सदस्य आपसे करवा रहा हो. मुझे कहीं से भी कोई अश्लीलता महसूस नहीं हुई. कोई भी घिनौनी भावना नहीं थी. पूरी फिल्म इसी बारे में थी कि पवित्रता नहीं है. वे उसे (गंगा को) अपवित्र बनाना चाहते थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए.’ (फोटो साभार: Instagram@mandakiniofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 16, 2026, 22:44 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति