सस्पेंस से भरपूर है ‘द वन’ की अनूठी कहानी, ट्रेलर ने खड़े किए रोंगटे

Last Updated:September 17, 2026, 02:33 IST

The Vvaan Trailer Review: फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ट्रेलर दर्शकों में उत्सुकता जगा रहा है. फिल्म की कहानी पटना के पास बिहटा के 16वीं सदी के ‘वन देवी मंदिर’ की लोककथाओं से प्रेरित है. फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अहम रोल निभाया है. इसे अरुणाभ कुमार ने लिखा और दीपक मिश्रा ने निर्देशित किया है.

ख़बरें फटाफट

‘द वन’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ट्रेलर देखकर साफ है कि रहस्यमयी कहानी सिद्धार्थ के किरदार के इर्द-गिर्द बनी गई है, जो शहर से अपने पुश्तैनी गांव लौटता है. मगर वहां पहुंचकर एक रहस्य में उलझ जाता है, जिसमें एक देवी, एक जंगल और अपने लोगों की रक्षा के लिए एक योद्धा शामिल होता है.

ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘जब आस्था और लोककथाएं मिलती हैं, तो एक अनोखी कहानी जीवंत हो उठती है.’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘द वन’ की कहानी पटना के पास बिहटा में स्थित 16वीं सदी के ‘वन देवी मंदिर’ से जुड़ी सदियों पुरानी लोककथाओं से प्रेरित है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया के साथ-साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी अहम भूमिकाओं में हैं.

‘द वन’ के ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​को एक ऐसे शख्स के रूप में दिखाया गया है जो जमीन से जुड़े कुछ काम पूरे करने के लिए अपने पुश्तैनी गांव लौटता है. वह गांववालों के उलट जंगल से जुड़ी कहानियों पर विश्वास नहीं करता, जहां सूरज ढलने के बाद जाना सख्त मना है. गांव विकास और परंपरा के बीच फंसा हुआ है. जहां सुनील ग्रोवर का किरदार बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर इशारा करता है, वहीं ‘वन देवी’ मंदिर के पास पेड़ काटने की योजनाओं का गांव वाले कड़ा विरोध करते हैं क्योंकि वे जंगल को पवित्र मानते हैं.

रहस्य-रोमांच से भरी कहानी
कहानी में मोड़ तब आता है, जब सिद्धार्थ जंगल में जाता है और घायल हो जाता है, जिसके बाद उसे अजीब चीजें दिखाई देती हैं. एक पुजारी का कहना है कि हो सकता है देवी उसे कुछ दिखाने की कोशिश कर रही हों. जल्द ही, वह व्यक्ति जो पहले शक करता था, खुद को उसी रहस्य में उलझा हुआ पाता है जिसे उसने कभी नकारा था. जैसे ही ट्रेलर एक्शन की ओर बढ़ता है, सिद्धार्थ को जंगल के भीतर ताकतों से लड़ते हुए देखा जाता है. इससे संकेत मिलता है कि गांव की रक्षा में उसकी भूमिका बहुत बड़ी हो सकती है.

25 सितंबर को होगी रिलीज
‘द वन’ को TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने लिखा और दीपक मिश्रा ने निर्देशित किया है. मेकर्स ने फिल्म से परे कहानी की दुनिया का विस्तार ‘द लीजेंड ऑफ वन’ कॉमिक बुक के जरिए भी किया है, जो इसकी दुनिया से जुड़ी लोककथाओं को उजागर करती है. फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 17, 2026, 02:33 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति