Last Updated:August 26, 2026, 10:11 IST
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं के विवादित बयानों को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं. यह पोस्टर खासतौर पर जाटलैंड यानी कि मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ सहित अन्य जिलों में लगाए गए हैं. हालांकि सुबह होते ही सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़ दिए.
समाजवादी पार्टी के नेताओं के विवादित बयान के लगे पोस्टर.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की सियासत में पोस्टर वार जारी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी नेताओं की विवादित बयानों को लेकर पोस्टर लगाया गया है. यह पोस्टर पश्चिमी यूपी के कहे जाने वाले जाटलैंड यानी कि मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद और लखनऊ में लगाए गए हैं. पोस्टर पर लिखा हुआ है, ”सबको गाली, सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की यही पहचान.’
चवन्नी वाले बयान का भी पोस्टर में जिक्र
पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश के बयान ‘जयंत चौधरी चवन्नी थे’ का भी जिक्र किया गया है. इसके अलावा सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान ‘ब्राह्मण, वेश्या की तरह’ को पोस्टर में दिखाया गया है. पोस्टरवार से जाटलैंड समेत राजधानी लखनऊ तक हड़कंप मच गया है. शिवपाल यादव के ‘राजभर-निषाद नीच’ वाले बयान का भी पोस्टर में जिक्र किया गया है. ‘जातिवादी सफाई’ को केंद्र में रखकर पोस्टर लगाए गए हैं. इसके अलावा पोस्टर में ठाकुर-ब्राह्मण चोर हैं का भी जिक्र किया गया है.
सपा के कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर
हालांकि हापुड़ जिले में दिल्ली रोड पर होर्डिग लगने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और फिर सभी होर्डिंग फाड़ दिए. समाजवादी पार्टी के करीब चार नेताओं द्वारा दिए गए बयान होर्डिंग पर प्रिंट कराए गए और उसके बाद हापुड़ शहर में लगाए गए हैं. बताया जा रहा है हापुड़ शहर में दिल्ली रोड पर करीब 8 से 9 होल्डिंग लगाए गए हैं, जिसके बाद हापुड़ शहर में राजनीति गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का कहना है 2024 के चुनाव के बाद भाजपा बौखला गई है, जिसके बाद इस तरह की हरकत कर रही है और हम मुकदमा दर्ज करने का काम करेंगे.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 10:11 IST









