प्रलय के लिए पूरी तरह बदले रणवीर सिंह? आंखों में चश्मा, फेस पर मास्क संग छिपाया नया अवतार

Last Updated:July 17, 2026, 11:36 IST

Ranveer Singh New Look: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह फिल्ममेकर हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए, जहां उन्होंने आंखों पर चश्मा, चेहरे पर फुल मास्क और कैप पहनकर अपना नया लुक पूरी तरह छिपाए रखा. रणवीर जल्द ही जय मेहता के निर्देशन में बनने वाली इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

रणवीर सिंह अब फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आने वाले हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इस समय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. वहीं दूसरी तरफ रणवीर ‘धुरंधर’ के बाद एक बार फिर से पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं. ‘धुरंधर’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब वह अपने करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘प्रलय’ (Pralay) की तैयारियों में जुटे हैं. हाल ही में रणवीर सिंह को मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया.

पैप्स को देख अकसर मुस्कुराकर पोज देने वाले रणवीर सिंह का नया वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में हंसल मेहता के ऑफिस से बाहर निकलते समय रणवीर सिंह ने मीडिया के कैमरों से अपना चेहरा पूरी तरह छुपा कर रखा था.

मास्क लगाकर छिपाया नया अवतार

रणवीर सिंह ब्लैक कलर के फेस मास्क और कैप में नजर आए. रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह फिल्म ‘प्रलय’ के लिए एक बेहद अनोखा और नया लुक अपना रहे हैं, जिसे वह फिल्म की ऑफिशियल घोषणा से पहले रिवील नहीं करना चाहते. इसलिए उन्होंने आंखों में चश्मा, फेस पर मास्क और सिर पर कैप लगा रही थी. उनके नए लुक को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि ‘प्रलय’ के लिए वह तैयारी कर रहे हैं.

View this post on Instagram

कैसा है शूटिंग शेड्यूल?

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह अगस्त से ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म की शूटिंग दिवाली तक चलेगी. वहीं, पिकंविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में शूट किया जाएगा. रणवीर ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि फिल्म के स्केल और जॉनर को देखते हुए एक्टर को शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मेहनत करनी पड़ रही है. एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी. यह उनकी पहली हिंदी फिल्म भी होगी.

क्या है ‘प्रलय’ की कहानी और बजट?

‘प्रलय’ एक पोस्ट-अपोकेलिप्टिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी जॉम्बी आउटब्रेक (जॉम्बी महामारी) के बाद तबाह हो चुकी डिस्टोपियन मुंबई पर आधारित है. यह कहानी एक शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इस विनाश के बीच खुद को जिंदा रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वैरायटी इंडिया और पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म लगभग 300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ बनाई जा रही है, जो रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे महंगी सोलो फिल्म होने वाली है. खास बात यह है कि रणवीर इस फिल्म को अपने खुद के प्रोडक्शन बैनर ‘मां कसम फिल्म्स’ के तहत को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति