जब सचिन तेंदुलकर हुए थे रिटायर तब कितने साल के थे वैभव, क्या कर रहे थे?
Last Updated:June 12, 2026, 16:16 IST
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी इंडियन टीम में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पुरुष क्रिकेट होने का रिकॉर्ड दर्ज है. सवाल यह उठता है जब सचिन ने क्रिकेट से संन्यास लिया तो वैभव कितने साल के थे.
सचिन तेंदुलकर हैं वैभव सूर्यवंशी की ब्ललेबाजी के फैन
नई दिल्ली. इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हर तरफ हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जैसा उन्होंने खेल दिखाया उसने हर एक क्रिकेट फैन और दिग्गज को हैरान कर दिया. वैभव का खेल देखने के बाद चयनकर्ताओं को उन्हें टीम इंडिया जगह देने पर मजबूर होना पड़ा. 15 साल का ये बल्लेबाज भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में खेलने का रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 238 दिन में टेस्ट डेब्यू किया था. पुरुष क्रिकेट में सचिन ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय हैं.
दो दशक से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद वानखेड़े स्टेडियम पर भावुक पलों में सचिन तेंदुलकर ने अपना 200वां और आखिरी टेस्ट मैच खेला. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 74 रनों की पारी खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहा था. पूरी दुनिया ने इसे एक युग का अंत माना. अब वैभव सूर्यवंशी के आने से क्रिकेट के जानकार नए युग की शुरुआत देख रहे हैं. सबको उम्मीद है सचिन जैसे ही छोटी उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाला ये लड़का लंबे समय तक क्रिकेट की सेवा करेगा.
जब सचिन ने संन्यास लिया वैभव की उम्र क्या थी
सचिन तेंदुलकर ने जब अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला उस समय बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में छोटा बच्चा अपनी मां की गोद में खेल रहा था. 27 मार्च 2011 को जन्में वैभव की उम्र तब 2 साल 7 महीने 20 दिन थी. जब सचिन अपना अंतिम मैच खेल रहे थे, तब वैभव शायद घर के आंगन में छोटी गेंद से खेलने की कोशिश करते होंगे.
पिता संजीव सूर्यवंशी एक किसान थे. साधारण परिवार में जन्में वैभव असाधारण प्रतिभा के धनी हैं. उस उम्र में वैभव के लिए क्रिकेट सिर्फ पिता के साथ मस्ती रही होगी. कोई कोचिंग, कोई अकादमी, कोई दबाव नहीं सिर्फ बचपन की मासूमियत और गेंद-बल्ले का अनोखा जुड़ाव. आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो यह संयोग हैरान कर देता है. सचिन ने 24 साल के करियर में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों दीं और उसी साल जब वे रिटायर हुए. एक नया सितारा धीरे-धीरे चमकने की तैयारी कर रहा था. वैभव ने महज 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया. 13 साल में इंडियन प्रीमियर लीग कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया. 14 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बैटर बने.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi









