‘सपा राज में दंगे, कर्फ्यू और पलायन होता था’… सहारनपुर से विपक्ष पर CM योगी का बड़ा हमला

Last Updated:July 01, 2026, 15:26 IST

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अचानक दौरा राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है. उन्होंने यहां जनसभा की और विपक्ष पर जमकर हमला बोला. कहा कि साल 2011-12 में मुरादाबाद में डीआईजी पर हमला किया और उपद्रवी उन्हें मारकर भाग गए थे. तब समाजवादी पार्टी ने उन उपद्रवियों पर मुकदमा नहीं चलाया. उनका केस वापस लेने का प्रयास कर रही थी.

सीएम योगी का सहारनपुर दौरा.

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 के पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था. कानून व्यवस्था तहस नहस हो चुकी थी. 2011-12 में मुरादाबाद में डीआईजी पर हमला किया गया. उपद्रवी मरा हुआ छोड़ गए थे. तब सपा ने उन उपद्रवियों पर मुकदमा तक नहीं चलाया. मगर पिछले दिनों हमने उन आरोपियों को सजा दिलाई.

बता दें, मुख्यमंत्री का यह दौरा बिना पूर्व सार्वजनिक घोषणा के तय हुआ. कार्यक्रम सामने आने के बाद प्रशासन और पार्टी संगठन सक्रिय हो गया था. अचानक हुए इस कार्यक्रम ने राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान खींचा है, जो इसे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संदर्भ में भी देख रहे हैं.

सीएम योगी ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. कहा कि 2017 के पहले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में दंगे होते थे. दंगा-कर्फ्यू हमारी नियत बन चुकी थी. कैराना, कांधला से पलायन होता था. ये सभी क्षेत्र हिंदू विहीन कर दिए गए थे. न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था. यहां तक कि कानून व्यवस्था तहस नहस हो चुकी थी.

उन्होंने आगे कहा कि साल 2011-12 में मुरादाबाद में डीआईजी पर हमला किया और उपद्रवी उन्हें मारकर भाग गए थे. तब समाजवादी पार्टी ने उन उपद्रवियों पर मुकदमा नहीं चलाया. उनका केस वापस लेने का प्रयास कर रही थी. हमारी सरकार आई. हमने कहा कि उपद्रवी छोड़े नहीं जाएंगे. पिछले दिनों हमने उन्हें सजा भी करवा दी है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि आज यहां मां शाकुंभरी के दर्शन करने जाइये. शानदार कॉरिडोर बन रहा है. यह 2017 के पहले सपना था. पैसा तब भी था, लेकिन उपयोग कहां करना है इसके लिए विजन नहीं था. ये पैसा या तो सपा के गुर्गों के द्वारा खा लिया जाता था या यही पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए चला जाता था. यही कॉरिडोर आज उस पैसे से तैयार हो रहा है.

उन्होंने कहा कि आज सड़कें बन रही है, एक्सप्रेस वे बन रहे हैं. सपा के समय में पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में खर्च हो जाता था.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ेंLocation :

Saharanpur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति