रामायण’ इवेंट में पहुंचे कुमार विश्वास, रणबीर कपूर ने मंच पर पैर छूकर लिया आशीर्वाद
रामायण’ इवेंट में पहुंचे कुमार विश्वास, रणबीर कपूर ने मंच पर पैर छूकर लिया आशीर्वाद
बीते 18 जुलाई को नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का स्पेशल ट्रेलर लॉन्च इवेंट था. इस इवेंट में पहली बार मंच पर राम और सीता यानी कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी को एक साथ देखा गया. इस खास मौके पर बाबा रामदेव और कुमार विश्वास भी मौजूद थे. ‘राम’ के रूप में नजर आने वाले रणबीर कपूर ने फिल्म के खास मौके पर कुमार विश्वास के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इवेंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की हर तरफ काफी चर्चा है. साथ ही इस स्पेशल इवेंट के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source









