2024 की ब्लॉकबस्टर को नहीं मिला नेशनल अवॉर्ड, भड़का एक्टर ने लगाए जूरी पर आरोप

Last Updated:July 19, 2026, 17:55 IST

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई. यह अवॉर्ड साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के दिए जाएंगे. इस साल आई बेहद हिट और पॉपुलर फिल्म को अवॉर्ड नहीं मिलने से इसके एक्टर नाराज हैं. उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी मेंबर पर सवाल उठाए हैं. एक्टर चंदू सलीमकुमार ने कहा कि जूरी मेंबर ने अच्छी फिल्मों को इग्नोर किया है.

ख़बरें फटाफट

फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ का पोस्टर.

मुंबई. 72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा 18 जुलाई यानी शनिवार को की गई. यह अवॉर्ड्स साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए अनाउंस हुए. यामी गौतम आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं. जबकि ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन और ‘भ्रमयुगम’ के लिए ममूटी बेस्ट एक्टर बने. राजकुमार राव स्टारर ‘श्रीकांत’ बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म बनी. कई क्षेत्रिय भाषाओं की फिल्मों के भी नाम अनाउंस हुई. लेकिन साल 2024 की सबसे चर्चित फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ को एक भी अवॉर्ड नहीं मिलने मलयालम एक्टर चंदू सलीमकुमार ने जूरी पर अच्छी फिल्मों को नजर अंदाज करने के आरोप लगाए हैं.

चंदू सलीमकुमार ने ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ का ज़िक्र नहीं किया. हालांकि, कई लोगों को लगा कि वह अपनी ही फिल्म के बारे में बात कर रहे थे. उन्होंने अपने नोट में लिखा, “सोचिए, 2050 में कोई बच्चा भारतीय सिनेमा का इतिहास पढ़ रहा है. वह नेशनल अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट देखेगा और उन सभी फिल्मों को देखेगा जिनकी तारीफ़ हुई थी. उसे यह पता नहीं होगा कि सत्ता में कौन था या राजनीतिक माहौल कैसा था. वह सिर्फ़ वही देखेगा जो स्क्रीन पर है और उसी के आधार पर राय बनाएगा.”

View this post on Instagram

चंदू सलीमकुमार ने आगे लिखा, “अगर उसे पता चलता है कि कई साधारण फिल्मों को सम्मानित किया गया जबकि बेहतर फिल्मों को नज़रअंदाज़ कर दिया गया, तो वह स्वाभाविक रूप से पूछेगा कि ऐसा क्यों हुआ? और अगर लोगों का जवाब यह होगा कि अवॉर्ड्स टैलेंट के बजाय सत्ता में बैठे लोगों से नज़दीकी के कारण दिए गए, तो इतिहास यही याद रखेगा. हो सकता है कि ट्रॉफी हमेशा के लिए रहे, लेकिन उसे पाने के तरीके पर उठने वाले सवाल भी हमेशा बने रहेंगे.”

चंदू सलीमकुमार ने जताया लोगों का भरोसा उठने का शक

चंदू सलीमकुमार ने आखिरी में लिखा, “अवॉर्ड्स सरकारों से ज़्यादा समय तक टिके रहने चाहिए. उन्हें कलात्मक उत्कृष्टता का सबूत होना चाहिए, न कि राजनीतिक सुविधा का. अगर लोगों का भरोसा इस पर से उठ जाता है, तो इतिहास इन्हें अपने समय की बेहतरीन फिल्मों के तौर पर याद नहीं रखेगा – बल्कि उन्हें ऐसी फिल्मों के तौर पर याद रखेगा जो तब जीतीं जब काबिलियत से ज़्यादा सत्ता मायने रखती थी.”

‘मंजुम्मेल बॉयज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे 241 करोड़ रुपए

बता दें, ‘मंजुम्मेल बॉयज’ साल 2024 की सबसे चर्चित फिल्म रही थी. साल 2006 की गुना केव घटना पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 241 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह न सिर्फ़ अब तक की सबसे बड़ी मलयालम हिट फिल्मों में से एक बनी, बल्कि अपनी रिलीज़ के साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फ़िल्म भी रही.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति