पहले वनडे में विराट कोहली की जगह कौन लेगा? प्लेइंग XI में किसकी होगी एंट्री
Last Updated:June 13, 2026, 10:56 IST
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम वनडे में खेलने उतरेगी. विराट कोहली के चोटिल होकर बाहर होने के बाद सवाल यही है कि उनकी जगह पर किसे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा. ईशान किशन को उतारा जाएगा या फिर यशस्वी जायसवाल खेलेंगे.
धर्मशाला वनडे से पहले ईशान किशन और केएल राहुल
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद पहली बार भारतीय टीम के खिलाड़ी लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे. भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ वनडे सीरीज गंवाई थी. टीम अब जीत की राह पर लौटना चाहेगी. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम को लय हासिल करना है. टीम कॉम्बिनेशन में प्रयोग करने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बेहतर कुछ नही हो सकता. आज के मैच में प्लेइंग इलेवन कैसी होगी इसको लेकर हर तरफ चर्चा है. चोटिल होकर बाहर हुए विराट कोहली की जगह कौन लेगा ये सवाल सबसे बड़ा है.
अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए अब हर सीरीज उनके फॉर्म और फिटनेस की परीक्षा है. कोहली इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, लेकिन रोहित मैदान में उतरेंगे. यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में अच्छा किया है लेकिन वनडे में मौके कम मिले हैं. वह बेंच पर इंतजार कर रहे हैं. देखना होगा क्या उनको पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला है.
पिछली सीरीज में शुभमन गिल ने उनके साथ पारी की शुरुआत की थी. विराट की गैरमौजूदगी में वो तीसरे नंबर पर आ सकते हैं. अगर ओपनिंग की तो यशस्वी को नीचे उतारा जा सकता है. अगर श्रेयस अय्यर को विराट की जगह बल्लेबाजी क्रम में भेजा जाता है तो यशस्वी की जगह प्लेइंंग इलेवन में मुश्किल है. ऐसे में ईशान किशन को खेलने का मौका मिल सकता है.
गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की कमी खलेगी. अर्शदीप सिंह या प्रसिद्ध कृष्णा के पास अच्छा मौका होगा. हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है. बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर उनको अभी भी खुद को साबित करना बाकी है. यह सीरीज इस खिलाड़ी के लिए करियर में अहम भूमिका अदा कर सकता है.
टीम के दो सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी. अर्शदीप शुरुआत में स्विंग और डेथ ओवर्स में यॉर्कर फेंकने में माहिर हैं. उनका साथ देने के लिए लंबे कद के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल होंगे, जो अपनी अतिरिक्त उछाल और गति से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल/ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, बिलाल सामी, फरीद अहमद
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










