Last Updated:July 20, 2026, 10:28 IST
जुलाई के इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, थ्रिलर से लेकर रोमांस तक आ रही हैं ये बेस्ट फिल्में-सीरीज. अगर आप भी वीकेंड पर बिंज वॉच के मुरीद हैं, तो मुसाफिर कैफे और एलीट फोर्स जैसी इन 9 धमाकेदार रिलीज की लिस्ट देखना बिल्कुल न भूलें!
नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए यह हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर से लेकर रोमांस तक का तगड़ा डोज मिलने वाला है. अगर आप भी वीकेंड पर बिंज वॉच करने के शौकीन हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या देखें, तो नेटफ्लिक्स पर आ रही इन 9 शानदार फिल्मों और सीरीज की लिस्ट आपके बहुत काम आने वाली है.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मुसाफिर कैफे का है. यह 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है.विक्रांत मैसी स्टारर यह सीरीज इसी नाम की मशहूर किताब पर आधारित एक खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा है. कहानी में चंदर और प्रीति के नए रिश्ते के बीच पुरानी यादें दस्तक देती हैं, जिसे देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा.
72 आवर्स भी 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है.यह एक मजेदार स्लैपस्टिक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जो एक 40 साल के ऐड एग्जीक्यूटिव के इर्द-गिर्द घूमती है. अपने डूबते करियर को बचाने के लिए वह गलती से बीस-तीस साल के युवाओं के ग्रुप के साथ मियामी में बैचलर पार्टी जॉइन कर लेता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आप एलीट फोर्स भी देख सकते हैं. यह एक फ्रेंच एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी काउंटर टेररिज्म यूनिट पर आधारित है. इसमें एक सैन्य अधिकारी के रिटायरमेंट से ठीक पहले उसकी यूनिट पर हुए आतंकी हमले की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी दिखाई गई है.
एलाइज: शैडोज ऑफ अ वूमेन 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है.यह एक बेहद सस्पेंस भरी साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है. यह कहानी दर्शकों को बांधकर रखने का दम रखती है, जहां रहस्यों और सायों के बीच छुपे काले सच से पर्दा उठता है.
माय डॉटर्स फादर का नाम भी इस लिस्ट में है. 23 जुलाई को ये भी नेटफ्लिक्स पर आ रही है.पारिवारिक रिश्तों और जज्बातों से बुनी यह एक बेहतरीन ड्रामा सीरीज है. इसमें बाप-बेटी के रिश्ते के बीच के उलझनों, प्यार और इमोशनल मोमेंट्स को बेहद सादगी के साथ पर्दे पर उतारा गया है.
लव इन स्लो मोशन भी आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यह 23 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है.अगर आपको सुकून देने वाली लव स्टोरीज पसंद हैं, तो यह रोमांटिक ड्रामा आपके लिए ही बना है. यह सीरीज आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्यार के सच्चे और धीमे एहसास को खूबसूरती से दर्शाती है.
द डेट कलेक्टर 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं.यह एक थाई क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक पूर्व लोन शार्क एनफोर्सर के इर्द-गिर्द घूमती है. जेल से छूटने के बाद एक गंभीर बीमारी से जूझते हुए वह अपनी जिंदगी को संभालने की जद्दोजहद करता है.
अ टॉक्सिक लव स्टोरी का नाम भी इसी लिस्ट में है.यह 23 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आपको आसानी से मिल जाएगी.सच्ची घटनाओं पर आधारित यह एक क्राइम थ्रिलर डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. इसमें कैलिफोर्निया के एक खुशहाल नवविवाहित जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जिनकी जिंदगी एक अनजान धमकी भरे ईमेल के बाद पूरी तरह तबाह हो जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










