बॉलीवुड में कमबैक करेंगे अरिजीत सिंह, गाया ‘आवारापन 2’ का ये गाना

Last Updated:July 20, 2026, 15:03 IST

अरिजीत सिंह कमबैक करने जा रहे हैं. अरिजीत ने ‘आवारापन 2’ के गाने ‘ये आवारापन’ गाया. यह गाना 21 जुलाई को रिलीज होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत को फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने गाने के लिए मनाया. इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है. गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं.

ख़बरें फटाफट

अरिजीत सिंह बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. अरिजीत सिंह ने इस साल जनवरी में बॉलीवुड में बैकग्राउंड सिंगिंग से रिटायरमेंट का अनाउंसमेंट किया था. इसके बाद से फैंस ने हैरानी जताई थी. फैंस अरिजीत की रिटायरमेंट से खुश नहीं दिखे और उन्हे अपना फैसला बदलने के लिए अपील भी की थी. अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है. अरिजीत सिंह वापसी कर रहे हैं. वह इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से कमबैक करेंगे. कहा जा रहा है कि वह फिल्म का गाना ‘ये आवारापन’ गाने के लिए तैयार हो गए हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेष भट्ट, ‘आवारापन 2’ के गाने ‘ये आवारापन’ को गाने के लिए अरिजीत सिंह को वापस ला रहे हैं. इस मच अवेटेड गाने को अमाल मलिक ने कंपोज़ किया है और इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं. यह गाना कल, 21 जुलाई को सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने कहा,”विशेष भट्ट ‘आवारापन 2’ के पीछे की क्रिएटिव ताकत हैं. ‘आवारापन 2’ के म्यूज़िक को एक खास पहचान देने के लिए तैयार किया है. ‘ये आवारापन’ के साथ, वह एक ऐसा गाना लेकर आए हैं जो शिवम पंडित की दुनिया की आत्मा है. और इसे अरिजीत सिंह की आवाज़ में पेश किया गया है.”

अरिजीत सिंह ने विशेष फिल्म्स के लिए 15 सालों में गाए कई गाने

सूत्र ने आगे बताया, “अरिजीत सिंह और विशेष फ़िल्म्स का रिश्ता हिंदी सिनेमा के पिछले पंद्रह सालों से जुड़ा हुआ है. विशेष फ़िल्म्स ने ही सबसे पहले अरिजीत सिंह पर भरोसा किया था और उन्हें ‘मर्डर 2’ में ‘फिर मोहब्बत’ गाना दिया था. इस कोलबैरेशन ने युवा पीढ़ी को ऐसी आवाज़ से परिचित कराया जिसे वे सालों तक याद रखेंगे.”

अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने और ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट

इसके बाद यह सिर्फ़ एक बार का जुड़ाव नहीं रहा, बल्कि एक लगातार चलने वाला क्रिएटिव रिश्ता बन गया, जिसने हिंदी सिनेमा को कुछ यादगार गाने दिए हैं. अरिजीत सिंह ने ‘आशिकी 2’ का ‘तुम ही हो’, ‘सिटीलाइट्स’ का ‘मुस्कुराने’, ‘खामोशियां’ और ‘हमारी अधूरी कहानी’ का टाइटल ट्रैक और ‘जलेबी’ का ‘पल’ जैसे गाने गाए. बात करें ‘आवारापन 2’ की तो यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. विशेष भट्ट ने इसे प्रोड्यूस किया और इसके डायरेक्टर नितिन कक्कड़ है.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति