भारत-पाकिस्तान की टक्कर में किसने जीते ज्यादा मैच, टी20 में किसका पलड़ा भारी

होमखेलक्रिकेट

भारत-पाकिस्तान की टक्कर में किसने जीते ज्यादा मैच, टी20 में किसका पलड़ा भारी

Last Updated:June 13, 2026, 17:45 IST

IND W vs PAK W head to head : भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला रविवार शाम को होना है. दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है. टी20 इंटरनेशनल और वर्ल्ड कप दोनों ही में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाया है.

भारत और पाकिस्तान की रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप में टक्कर

नई दिल्ली. भारतीय टीम रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत करेगी. ग्रुप 1 के रोमांचक मुकाबले में सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने जा रहा है. यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया. अब नजर पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर है.

भारतीय टीम इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है. वहीं पाकिस्तान की बात करें तो वो आठवें नंबर पर है. ऐसे में मैच में भारत का पलड़ा भारी रहने की पूरी उम्मीद है. टीम को टूर्नामेंट से पहले खेले गए दो वार्म-अप मैचों में से एक में जीत मिली थी. पाकिस्तान की टीम पिछले पांच मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है.

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. टी20 हेड-टू-हेड की बात करें तो भारत ने 16 मुकाबले खेलकर पाक टीम के खिलाफ 13 मैच जीते हैं. वहीं पाकिस्तान को भारत पर सिर्फ 3 जीत मिली है. पाकिस्तान की तीन में से दो जीत टी20 वर्ल्ड कप में आई हैं. अगर हम बात आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की करें तो यहां भी भरतीय टीम ही हावी नजर आती है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं. भारत ने 20 ओवर के इस टूर्नामेंट में छह बार पाकिस्तान को हराया है.

IND-W vs PAK-W: हेड-टू-हेड

कुल मैच: 16
भारत: 13
पाकिस्तान: 3

टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने

कुल मैच: 8
भारत: 6
पाकिस्तान: 2

भारत की संभावित इलेवन – स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा

पाकिस्तान की संभावित इलेवन – मुनिबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इरम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डायना बेग, नशरा संदू, सादिया इकबाल

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति