Ramayana Trailer Review: एटली ने किया ‘रामायण’ का फर्स्ट रिव्यू, नीतेश तिवारी से हुए इम्प्

Last Updated:July 20, 2026, 17:29 IST

नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में हैं. फिल्म में यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और कुणाल कपूर भगवान इंद्र के किरदार में है. हाल में कुछ खास लोगों को फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया. यह ट्रेलर देखने के बाद एटली ने इसका रिव्यू किया है.

ख़बरें फटाफट

नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ का एटली ने रिव्यू किया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

मुंबई. नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ का ट्रेलर हाल में कुछ खास लोगों को दिखाया गया. इसके लिए नई दिल्ली में एक ग्रैंड लेवेल का इवेंट भी हुआ. आम लोगों के लिए ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा. जिन लोगों ने भी ट्रेलर देखा है, वो लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. खास तौर पर रावण के किरदार में यश की जमकर तारीफ हो रही है. ‘जवान’ फिल्म के डायरेक्टर एटली ने भी ट्रेलर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने ट्रेलर देख लिया है. उन्होंने ट्रेलर देखने के बाद एक्स पर रिव्यू किया. उन्होंने बताया कि वह बहुत ही इम्प्रेस हुए हैं.

एटली ने नीतेश तिवारी के विजन से लेकर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की परफ़ॉर्मेंस तक, हर चीज़ की तारीफ़ की. एटली ने लिखा, “‘रामायण’ का ट्रेलर देखकर मैं पूरी तरह हैरान और प्रभावित हूं! नमित मल्होत्रा सर का क्या शानदार विज़न है और नीतेश तिवारी सर की क्या कमाल की कारीगरी है.”

एटली ने बताया कैसा है ‘रामायण’ का ट्रेलर.

एटली ने आगे लिखा, ” यश भाई अविश्वसनीय रूप से ज़बरदस्त लग रहे हैं, रणबीर कपूर भाई शानदार हैं, और साई पल्लवी बहुत ही दिव्य लग रही हैं. हर फ़्रेम भव्य, नया और जादुई लगता है. पूरी टीम को ब्लॉकबस्टर सफलता की शुभकामनाएं. यह सच में एक एपिक फ़िल्म लग रही है!” बता दें, ‘रामायण पार्ट 1’ का ट्रेलर शनिवार को दिल्ली में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया, जिसमें फ़िल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी.

24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर

‘रामायण’ को मिला यू सर्टिफिकेट

‘रामायण’ के ट्रेलर को सीबीएफसी ने ‘U’ (यूनिवर्सल) सर्टिफ़िकेट दिया गया है, जिसका मतलब है कि यह फिल्म सभी उम्र की ऑडियंस के लिए फिट है. यह सर्टिफ़िकेशन 15 जुलाई को जारी किया गया था. सीबीएफसी के रिकॉर्ड से यह भी पता चलता है कि मेकर्स ने ट्रेलर के दो कट तैयार किए हैं. जहाँ स्टैंडर्ड वर्जन का रनटाइम 4 मिनट 15 सेकंड है, वहीं थिएट्रिकल कट थोड़ा छोटा है और ठीक 4 मिनट का है.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति