Noida School AC Fee: अब क्लास में हवा खाने के लिए भी हर महीने देने होंगे 500 रुपये!

Last Updated:July 02, 2026, 15:55 IST

Noida School AC Fee Controversy: नोएडा के एक नामी स्कूल ने बच्चों पर हर महीने 500 रुपये की ‘एसी फीस’ थोप दी है. बीच सेशन में लिए गए इस फैसले पर पेरेंट्स भड़क गए हैं. वहीं नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए स्कूल को सख्त चेतावनी दी है. जानिए पूरा मामला.

Noida School AC Fee: नोएडा के एक स्कूल में 500 रुपये एसी चार्ज लिया जा रहा है

नई दिल्ली (Noida School AC Fee Controversy). मिडिल क्लास परिवारों के लिए अपने बच्चों को नोएडा के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना बजट से बाहर होता जा रहा है. नया सेशन शुरू होते ही फीस में भारी बढ़ोतरी का झटका झेलने वाले पेरेंट्स को अब बेहद हैरान करने वाला फरमान थमा दिया गया है. नोएडा के सेक्टर-21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल ने चिलचिलाती गर्मी के बीच क्लासरूम में चलने वाले एयर कंडीशनर के नाम पर हर बच्चे से प्रति माह 500 रुपये ‘एसी फीस’ वसूलने का नोटिस जारी किया है. स्कूल के फैसले से अभिभावक सन्न हैं और अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) की जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम ने इस मामले पर बेहद सख्त रुख अपनाया है. डीएम ने साफ कर दिया है कि बीच सेशन में इस तरह का कोई भी नया चार्ज थोपना गैर-कानूनी और नियमों के खिलाफ है. उन्होंने इस मामले को जिला फीस नियामक समिति (DFRC) के पास भेजते हुए स्कूल के खिलाफ जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं. जानिए नोएडा के इस नामी स्कूल ने एसी फीस वसूलने के पीछे क्या दलील दी है और प्रशासन की इस सख्ती से पेरेंट्स को कितनी राहत मिलने वाली है.

क्या है बाल भारती स्कूल का ‘एसी फीस’ फरमान?

नोएडा के बाल भारती पब्लिक स्कूल ने पेरेंट्स को एक सर्कुलर भेजकर जानकारी दी कि 1 जुलाई से एयर-कंडीशनर वाले क्लासरूम्स के लिए हर बच्चे को 500 रुपये प्रति महीना अलग से देना होगा. स्कूल यहीं नहीं रुका, उसने बढ़ती ईंधन की कीमतों का हवाला देते हुए आगे चलकर बस/टैक्सी की ट्रांसपोर्ट फीस में भी 100 रुपये तक की बढ़ोतरी का संकेत दे दिया है. स्कूल का तर्क है कि दिल्ली हाईकोर्ट के एक पुराने फैसले (मनीष गोयल बनाम दिल्ली सरकार) के तहत वे बेसिक सुविधाओं के लिए अलग से चार्ज ले सकते हैं.

पेरेंट्स का फूटा गुस्सा: बीच सेशन में लूट क्यों?

स्कूल के इस फैसले से अभिभावकों में भारी आक्रोश है. पेरेंट्स का कहना है कि एकेडमिक सेशन शुरू होने से पहले ही स्कूल ने फीस में करीब 15% की मोटी बढ़ोतरी की थी. अब अचानक बीच सेशन में बिना किसी पूर्व सूचना के 500 रुपये का नया बोझ डाल दिया गया है. अभिभावकों ने सवाल उठाया कि जब वे पहले से ही मोटी ट्यूशन फीस और डेवलपमेंट चार्ज दे रहे हैं तो फिर बिजली, पंखे या एसी का खर्च अलग से क्यों वसूला जा रहा है?

डीएम मेधा रूपम की दो टूक: यह नियमों का उल्लंघन है

मामला तूल पकड़ते ही नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि कोई भी प्राइवेट स्कूल बीच सेशन में अपनी मर्जी से कोई नया चार्ज या फीस नहीं बढ़ा सकता. नियमों (DFRC गाइडलाइंस) के मुताबिक, स्कूलों को नया सेशन शुरू होने से पहले ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फीस और हर तरह के अतिरिक्त खर्चों की सूची पब्लिक करनी होती है. बाल भारती स्कूल की तरफ से बीच में लाया गया यह नोटिस नियमों का खुला उल्लंघन है.

जांच के घेरे में स्कूल प्रशासन

जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डिस्ट्रिक्ट फीस रेगुलेटरी कमेटी (DFRC) को सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि कमेटी मामले की बारीकी से जांच कर रही है और स्कूल से इस मनमाने नोटिस पर जवाब मांगा जाएगा. अगर स्कूल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाता है या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो स्कूल के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन के इस कड़े रुख से नोएडा के अन्य प्राइवेट स्कूलों को भी एक संदेश गया है कि वे पेरेंट्स को एटीएम मशीन समझने की भूल न करें.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति