Last Updated:July 20, 2026, 18:08 IST
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट गाने ‘आज की रात’ के लिए कोरियोग्राफर विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड मिला है. भाई की इस बड़ी उपलब्धि पर टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली भावुक हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर विजय के संघर्ष, मेहनत और इस कामयाबी पर गर्व जताते हुए उन्हें दिल से बधाई दी.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. फिल्म ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट गाने ‘आज की रात’ की शानदार कोरियोग्राफी के लिए विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. भाई की इस बड़ी उपलब्धि पर टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली बेहद भावुक हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी.
रुपाली ने इंस्टाग्राम पर विजय का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें इस बात पर बेहद गर्व है कि वह एक नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर की बेटी हैं और अब एक नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले कोरियोग्राफर की बहन भी हैं. उन्होंने कहा कि ‘आज की रात’ गाने की कोरियोग्राफी शानदार थी और विजय इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं.
रूपाली ने संघर्ष का किया जिक्र
उन्होंने इस पोस्ट में अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि मां हमेशा कहती थीं कि एक दिन इस गाने के लिए विजय को जरूर नेशनल अवॉर्ड मिलेगा. आज उनकी बात सच साबित हो गई. रुपाली ने अपने भाई के संघर्ष का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि विजय ने अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया. कई बार निराशा और असफलता मिली, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते रहे. उनके मुताबिक विजय बेहद दयालु, विनम्र और मेहनती इंसान हैं और इस सम्मान के सही हकदार भी.
View this post on Instagram
भाई की एचीवमेंट पर जताया गर्व
उन्होंने अपने दिवंगत पिता की सीख को याद करते हुए लिखा कि वह हमेशा कहते थे कि इंसान को जमीन से जुड़ा रहना चाहिए, ईमानदारी और विनम्रता कभी नहीं छोड़नी चाहिए, अपने काम की इज्जत करनी चाहिए और हर मौके पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए. रुपाली ने कहा कि विजय ने हमेशा इन बातों को अपने जीवन में अपनाया है और पूरे गांगुली परिवार का नाम रोशन किया है. रुपाली ने फिल्म के निर्माता दिनेश विजान, मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक अमर कौशिक का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि उनके भाई की प्रतिभा पर भरोसा करने के लिए सभी का धन्यवाद. उन्होंने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की भी तारीफ की और कहा कि इस गाने को खास बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा. साथ ही राजकुमार राव का भी आभार जताया, जिन्होंने हमेशा विजय का हौसला बढ़ाया.
बता दें कि उन्होंने अपनी पोस्ट में रुपाली ने अभिषेक पाई का भी जिक्र किया और कहा कि अगर उनका साथ नहीं होता तो विजय इतना अच्छा डांस नहीं कर पाते. उन्होंने गाने में काम करने वाले सभी डांसर्स और पूरी टीम का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने कड़ाके की ठंड में कड़ी मेहनत कर इस गाने को यादगार बनाया.
आखिर में रुपाली ने गाने के डीओपी का भी शुक्रिया अदा किया और अपने भाई के लिए ढेर सारा प्यार जताते हुए लिखा कि माता रानी उन्हें जीवन में और भी बड़ी सफलताएं और खुशियां दें.
About the Author
Munish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi










