रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर हुआ लीक? रावण-हनुमान की दिखी झलक, जानें वायरल वीडियो की स

Last Updated:July 20, 2026, 18:07 IST

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रावण और हनुमान के किरदारों की झलक देखने का दावा किया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है और लोग इसके लीक होने की बात कह रहे हैं. हालांकि, पड़ताल में सच कुछ और ही सामने आया है. वैसे भी मेकर्स ने अभी तक फिल्म का ट्रेलर जारी नहीं किया है.

ख़बरें फटाफट

24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ ऑफिशियल का ट्रेलर.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ट्रेलर लॉन्च का आयोजन किया है, जिसमें सिर्फ कुछ ही लोगों का ट्रेलर दिखाया गया. वैसे अभी फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ‘रामायण’ का ट्रेलर है, जो भारत मंडपम वाले इवेंट से लीक हुआ है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिरी इसकी सच्चाई क्या है.

View this post on Instagram

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा जगत की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मूवी को दो हिस्सों में पर्दे पर उतारा जाएगा, जिसका निर्माण प्राइम फोकस के फाउंडर और DNEG के ग्लोबल सीईओ नमित मल्होत्रा कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए अयोध्या के राजकुमार भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर, उनके वनवास और फिर लंकापति रावण के साथ हुए भीषण युद्ध तक के पूरे सफर को बयां किया जाएगा. खबर है कि इस मेगा-बजट प्रोजेक्ट को बनाने में करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

‘रामायण’ की दमदार स्टारकास्ट

‘रामायण’ की सबसे बड़ी खासियत रणबीर कपूर का डबल रोल होना है, जो भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने के साथ-साथ भगवान परशुराम के रूप में भी स्क्रीन पर दिखाई देंगे. इनके अलावा, साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि ‘केजीएफ’ फेम यश ने रामायण में रावण का रोल निभाया है. वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में दिखेंगे. लक्ष्मण की भूमिका में टीवी एक्टर रवि दुबे नजर आएंगे.

सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी ‘रामायण’?

दर्शकों को इस सिनेमाई चमत्कार के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 के खास मौके पर रिलीज करने की तैयारी है, दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही पार्ट्स को खासतौर पर आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया गया है ताकि दर्शकों को बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिल सके. वहीं, फिल्म के म्यूजिक को इंटरनेशनल लेवल का बनाने के लिए ऑस्कर विनर एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हैंस जिमर की जोड़ी को साथ लाया गया है.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति