Last Updated:July 20, 2026, 18:43 IST
फिल्म राइटर और फिल्ममेकर करण राजदान ने सबसे चर्चित डिब्बाबंद हो गई फिल्म ‘टाइम मशीन’ को लेकर बातचीत की थी. उन्होंने खुद इस फिल्म के अधूरा छूट जाने का कारण बताया था. साथ ही करण जौहर का नाम भी लिया. कैसे उन्हें फिल्म के लिए बेहद कम पैसे ऑफर किए गए थे.
‘टाइम मशीन’ साल 1992 की एक अधूरी फिल्म है जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाई. Sci-Fi कॉनसैप्ट वाली इस फिल्म को शेखर कपूर डायरेक्ट कर रहे थे जिसमें लीड रोल में आमिर खान, रेखा, रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह से लेकर गुलशन ग्रोवर और विजय आनंद जैसे सितारे नजर आने वाले थे. लेकिन ये फिल्म कई कारणों की वजह से कभी पूरी बन ही नहीं पाई और अधूरी रह गई.
‘टाइम मशीन’ को लेकर करण राजदान ने बातचीत की थी. उन्होंने साल 2021 में एक इंटरव्यू में इसकी कहानी के बारे में बताया था. कैसे आमिर खान का किरदार गलती से सालों पुराने समय में चला जाता है. बाद में पता चलता है कि वो समय तो महाभारत का है.
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में राजदान ने कहा था, ‘ये फिल्म टाइम मशीन पर आधारित थी. कैसे एक युवक को इसका इस्तेमाल नहीं आता और वह महाभारत के समय में चला जाता है. जब वह देखता है कि वहां भयंकर युद्ध चल रहा है तो वह भगवान श्रीकृष्ण से पूछता है कि आखिर यहां क्या हो रहा है. तब भगवान उसे बताते हैं कि यहां तो महाभारत का युद्ध हो रहा है.’
Add News18 as
Preferred Source on Google
करण राजदान ने बताया था कि कैसे फिल्म का आइडिया उन्हें शेखर कपूर से बातचीत के दौरान आया था. दोनों एक रोज बैठकर अपने गुजर गए माता पिता को लेकर बातचीत कर रहे थे. तभी शेखर कपूर को टाइम मशीन के बारे में सूझा. इसी के तीन महीने के भीतर करण ने कहानी को डवलेप किया और डायलॉग तक लिख डाले.
‘टाइम मशीन’ को लेकर तेजी से काम हो रहा था. शेखर कपूर ने तो संगीत की तैयारी भी कर ली थी. उन्होंने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जी की जोड़ी को भी बुला लिया था तो आनंद बख्शी साहब से भी बात हो गई थी. फिल्म का नरेशन आमिर खान, परेश रावल से लेकर सब कास्ट को सुना भी दिया गया था.
करण राजदान के मुताबिक, फिल्म को बनाने के लिए की प्रोड्यूसर्स ने दिलचस्पी दिखाई थी. मनमोहन शेट्टी, रमेश तौरानी से लेकर करण जौहर तक इसे बनाने को तैयार थे. मगर करण जौहर ने इसकी रकम बहुत कम तय की थी. करण ने कहा, ‘करण जौहर को स्क्रिप्ट भेजी थी लेकिन उन्होंने इसके सिर्फ 25 लाख ऑफर किए थे.’
करण राजदान के मुताबिक, उस समय धर्मा प्रोडक्शंस के स्टोरी डिपार्टमेंट को एक्टर जुगल हंसराज हेड कर रहे थे. करण जौहर ने स्क्रिप्ट पढ़कर उन्हें 25 लाख रुपये ऑफर किए थे. जिसे सुनकर वह हौरान हो गए थे. राजदान ने कहा था, ‘मैं रकम सुनकर चौंक गया था कि सोना खरीदने आए हैं या पीतल. ये समझो कि मैं आपको क्या दे रहा हूं.’
इसी तरह फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला भी बनाना चाहते थे. राकेश रोशन के घर पर नरेशन भी सुना था लेकिन आगे बात नहीं बढ़ पाई. इसी तरह राजकुमार संतोषी भी आगे आए. लेकिन इससे राजदान सहमत नहीं थे. उन्हें लग रहा था कि संतोषी का ये जॉनर नहीं है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










