क्या बारिश खराब करेगी भारत-पाक मैच? कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में आज भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी. मुकाबले में रोमांच चरम पर होने की पूरी गारंटी है. भारत का पलड़ा पड़ोसी देश पर भारी रहा है ये पुराने रिकॉर्ड देखकर पता चलता है. इस मैच में भी रैंकिंग का अंत इसी बात की तरफ इशारा कर रहा है. मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहने वाला और पिच का मिजाज क्या रहेगा इसपर एक नजर डालते हैं.

IND-W vs PAK-W: हेड-टू-हेड

कुल मैच: 16
भारत: 13
पाकिस्तान: 3

टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने

कुल मैच: 8
भारत: 6
पाकिस्तान: 2

क्या कहती है पिच रिपोर्ट

एजबेस्टन की पिच संतुलित मानी जा रही है लेकिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है. बर्मिंघम की कंडीशन में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मूवमेंट मिल सकती है. पिच धीमी होने पर स्पिनर्स का रोल बढ़ सकता है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि मदद दोनों ही गेंदबाजों के लिए होगी. यहां अब तक 19 महिला टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 10 बार जीती है. चेज करने वाली टीम 9 बार. पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन है, ऐसे में 150 के आसपास का स्कोर अच्छा माना जाएगा. कंडीशन को देखते हुए कप्तान पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकते हैं.

कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारत-पाकिस्तान मैच में मौसम कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाएगा. एजबेस्टन में पूरे मैच के लिए अनुकूल मौसम की संभावना है. तापमान 10°C से 19°C के बीच रहेगा और आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा, बारिश की संभावना कम है. हल्के बादल और लगातार चलने वाली हवा तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद हो सकती है. खासकर शुरुआत में जब नई गेंद स्विंग करेगी. बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा, लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ेगी, कंडीशन बेहतर होती जाएगी. बारिश का कोई बड़ा खतरा नहीं है.

भारत की संभावित इलेवन –

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा

पाकिस्तान की संभावित इलेवन –

मुनिबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इरम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डायना बेग, नशरा संदू, सादिया इकबाल

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति