वैभव सूर्यवंशी के बल्ले को नजर लग गई, श्रीलंका ए के सामने दूसरी बार हुए फेल

होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले को नजर लग गई, श्रीलंका ए के सामने दूसरी बार हुए फेल

Last Updated:June 15, 2026, 10:26 IST

India A vs Sri Lanka A: श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मैच में इंडिया ए के लिए वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 21 रन ही बना पाए. पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव ने दूसरे ओवर में ही अपना हाथ खोल लिया था, लेकिन स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर वैभव फिरकी की जाल में फंस गए और सिर्फ 14 गेंद खेलकर उन्हें वापस जाना पड़ गया.

वैभव सूर्यवंशी ने 21 रन बनाकर हुए आउट

नई दिल्ली: इंडिया ए के साथ श्रीलंका दौरे पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने लय में नजर नहीं आ रहे हैं. वैभव त्रिकोणीय वनडे सीरीज में लगातार दूसरी बार श्रीलंका ए के खिलाफ फेल रहे. सीरीज के चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 21 रन ही बना पाए. अपनी इस पारी में वैभव ने 14 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया. सीरीज के पहले मुकाबले में भी श्रीलंका ए के सामने वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन ही बना पाए थे.

हालांकि, अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव ने जरूर कुछ समय क्रीज पर बिताया और 44 रनों की दमदार पारी खेली थी, लेकिन श्रीलंका के सामने करो या मरो के मैच में उन्होंने निराश कर दिया. श्रीलंका दौरे पर आने से पहले वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचाई थी. आईपीएल में उनके दमदार खेल के कारण ही इंडिया ए के साथ-साथ वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए मुख्य टीम में भी शामिल किया गया.

वैभव ने आईपीएल में बनाए थे 776 रन 

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो वह बहुत ही शानदार रहा. वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए. पूरे टूर्नामेंट में ये किसी भी खिलाड़ी के द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रन रहा, जिसके कारण वैभव को ऑरेंज कैप से नवाजा गया.

सिर्फ इतना ही नहीं, वैभव ने अपनी दमदार बैटिंग के साथ-साथ एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लागने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वैभव ने आईपीएल 2026 में कुल 72  छक्के जड़ दिए. इस मामले में वैभव ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने का कारनामा किया.

मैच में श्रीलंका ए ने जीता टॉस 

वहीं त्रिकोणीय सीरीज के इस चौथे मैच की बात करें तो श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर इंडिया ए को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा इस पिच पर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. बता दें कि इस सीरीज में दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से टकरा रही है. पहली भिड़ंत में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराया था.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति