‘सुनिये, ‘राजा बाबू’, आपके समर्थकों का एक वर्ग लाठी को तेल पिला रहा है तो दूसरा चाकू और तलवार…’, ओपी राजभर ने फिर बोला अखिलेश यादव पर हमला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग रूकने का नाम ले रहा है। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। अब राजभर ने एक बार फिर सपा प्रमुख पर हमला बोला है। उन्होंने यह भी दावा किया है 2027 विधानसभा चुनाव में सपा को सफाचट करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाया है कि उनके समर्थक पिछले लगभग दस साल से पिछड़ों के घरों और जमीनों पर गिद्ध की तरह आंख गड़ाए बैठे हैं। राजभर में अपने नए X पोस्ट में लिखा है. ‘बस सरकार बदलने का सपना देख रहे रहे हो कि किसी तरह से ‘राजा बाबू’ यानी आपकी सरकार बन जाए।’

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने पोस्ट में लिखा है, ‘सुनिये, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश यादव जी! जान रहा हूं कि आपके समर्थकों का एक वर्ग अपनी लाठी को तेल पिला रहा है, तो दूसरा चाकू और तलवार में धार। हमें मालूम है कि पिछले लगभग 10 साल से आप हम लोगों के खिलाफ अपने मन में भरकर बैठे हो। बस सरकार बदलने का सपना देख रहे रहे हो कि किसी तरह से ‘राजा बाबू’ यानी आपकी सरकार बन जाए और लाल टोपी लगाकर आपके गुंडे-मवाली-माफिया थानों को कब्जा कर लें।’

PDA को लेकर राजभर ने लिखा, ‘आपके लोग पूरे प्रदेश में PDA- ‘पीट देगा अहीर’, ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) और KDA- ‘काट देगा अहीर’, ‘काट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) अभियान चालू कर दें। हमें ये पता है कि आप लोगों का सबसे सॉफ्ट टारगेट पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां ही होंगी।;

पोस्ट में राजभर ने गंभीर आरोप लगाते हुए आगे लिखा है, ‘आप लोग हम लोगों को मारोगे-पीटोगे, दंगा करवाकर सपाई मुसलमानों से हमारे घरों को लुटवाओगे फिर आग में झोंक दोगे, हमारी बहन-बेटियों के साथ गलत काम करोगे। हम यह भी जानते हैं कि आपके समर्थक पिछले लगभग दस साल से हमारे घरों और जमीनों पर गिद्ध की तरह आंख गड़ाए बैठे हैं। कब्जा करने के लिए रोज हमारे घर और खेत का भाव पता कर रहे हैं।’

2027 चुनाव में सपा को सफाचट करेंगे-राजभर

2027 चुनाव में जीत का दावा ठोकते हुए राजभर ने लिखा,’आपके समर्थक यही तो घूम-घूमकर कह रहे हैं, कि बस एक मौका मिल जाए। फिर बताते हैं। तो सुन लो, अखिलेश जी! हम बहुजन जातियों के लोग अपने घरों को लुटवाने, जमीनों को कब्जा करवाने, अपनों कि हत्या करवाने का मौका आपको कतई नहीं देने वाले। आप सत्रह में हारे, बाईस में पिटे अब सत्ताइस में सपा को सफाचट करेंगे। लिखकर रख लीजिए।’ 



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति