फर्स्ट एड किट, CCTV और क्या-क्या? स्कूल बस में जरूर होनी चाहिए ये चीजें

Last Updated:May 08, 2026, 16:27 IST

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के बसही में स्थित शेमफोर्ड स्कूल के वाहनों का रियल्टी चेक किया गया. वाहनों की फिटनेस, जीपीएस, फस्ट ऐड बॉक्स आदि की जांच की गई. रियल्टी चेक में बस के अंदर जीपीएस और कैमरा एक्टिव मिला, जिसका कमांड स्कूल के ऑफिस में रहता है.

मिर्जापुर: यूपी में स्कूली वाहनों के लिए एक अप्रैल से नियमों में परिवर्तन किया गया है. सभी बसों और वैन के लिए दस्तावेज के साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है. नियमों में बदलाव होने के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्कूली बसों और वैन के मानकों का रियलिटी चेक किया गया. रियलिटी चेक में वाहन तय मानक के अनुरूप मिले हैं. नए नियमों के तहत सभी स्कूली वाहनों को इंटीग्रेटेड स्कूल वेहिकल्स मैनेजमेंट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. फिटनेस, जीपीएस कैमरा और पीली रंग के साथ वैध चालक और हर वाहन में अटेंडेंट को अनिवार्य किया गया है. ऐसा न करने पर स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

बस के अंदर जीपीएस और कैमरा एक्टिव
मिर्जापुर जिले के बसही में स्थित शेमफोर्ड स्कूल के वाहनों का रियल्टी चेक किया गया. वाहनों की फिटनेस, जीपीएस, फस्ट ऐड बॉक्स आदि की जांच की गई. रियल्टी चेक में बस के अंदर जीपीएस और कैमरा एक्टिव मिला, जिसका कमांड स्कूल के ऑफिस में रहता है. वहीं, फस्ट एड किट में जरुरी दवा और मरहम भी मिले. वैध ड्राइवर और अटेंडेंट भी बस में थे. छात्रों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी. वहीं, स्कूली वैन में भी नियमों का पालन किया गया था. फिटनेस से लेकर सुरक्षा तक विशेष ख्याल रखा गया था. किट के साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर सारे मानकों का पूरा ख्याल रखा गया है.

मौजूद रहती है डायरी
शेमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक ई. विवेक बरनवाल ने बताया कि स्कूल में आने वाले हर बच्चों के अभिवावक हम ही हैं. यहां पर आने और जाने तक सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी मेरी है. स्कूल के वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा और सभी चालकों का पुलिस से वेरिफिकेशन कराया गया है. हर वाहनों में एक डायरी रखी गई है, जिसमें सभी बच्चों का डाटा रहता है. हर दिन सुबह बैठते वक्त हाजिरी लगती है. वापस आते वक्त भी उनका डाटा नोट रहता है. यदि वाहन चालक की कोई कमी नजर आती है, तो बकायदा डायरी में नोट कर सकते हैं. स्कूल में लगभग 10 से ज्यादा वाहन चलते हैं. सारे वाहनों का डाटा मेंटेन किया जाता है, ताकि किसी प्रकार की समस्या नहीं हो.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति