कैरेबियाई क्रिकेट में फैल चुका है ‘कैंसर’, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

होमखेलक्रिकेट

कैरेबियाई क्रिकेट में फैल चुका है ‘कैंसर’, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

Last Updated:October 08, 2025, 18:03 IST

पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने कहा कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट का पतन व्यवस्था का ‘कैंसर’ है जिसकी शुरूआत काफी पहले हो गई थी . यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट में क्या दिक्कत है और उन्हें इसे लेकर कैसा महसूस होता है , सैमी ने कहा ,‘‘ आखिरी बार हमने यहां टेस्ट श्रृंखला 1983 में जीती थी जब मैं पैदा हुआ था. वेस्टइंडीज ने पिछले 42 साल में भारत में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है. 

डेरेन सैमी ने बताई वेस्टइंडीज के गिरते ग्राफ की कहानी

नयी दिल्ली.  पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने कहा कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट का पतन व्यवस्था का ‘कैंसर’ है जिसकी शुरूआत काफी पहले हो गई थी .दो बार के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान का मानना है कि प्रदर्शन के दम पर अगली पीढी के लिये छोटे प्रारूप के कई रोल मॉडल है और संसाधन उपलब्ध होने पर ही वे खेल सकते हैं .

यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट में क्या दिक्कत है और उन्हें इसे लेकर कैसा महसूस होता है , सैमी ने कहा ,‘‘ आखिरी बार हमने यहां टेस्ट श्रृंखला 1983 में जीती थी जब मैं पैदा हुआ था. वेस्टइंडीज ने पिछले 42 साल में भारत में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है.

कैरेबियाई क्रिकेट ‘कैंसर’ के चपेट में 

डैरेन सैमी ने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि मुझ पर नजरें होंगी  हम आलोचना से कतराते नहीं हैं लेकिन समस्या की जड़ दो साल पुरानी नहीं है. यह बहुत पहले शुरू हो गया था  उन्होंने कहा ,‘‘यह कैंसर की तरह है जो व्यवस्था में पहले से था  अगर आपको कैंसर नहीं होता, तो आपको पता है कि क्या होता है.  यह स्तन कैंसर जागरूकता का महीना है. तो इसे कहने का यह एक अच्छा तरीका है कि हमारी समस्यायें सतह पर नहीं हैं ये हमारी व्यवस्था में गहराई से जड़ें जमा चुकी है . पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को भारत ने ढाई दिन में  एक पारी और 140 रन से हराया .

गिरता ग्राफ, टेस्ट क्रिकेट साफ 

सैमी ने खेद जताया कि जब वेस्टइंडीज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम थी तब उस तरह से इसका व्यावसायिक फायदा नहीं उठा सकी जो भारत ने शीर्ष टीम बनने के बाद उठाया . उन्होंने कहा ,‘‘हम पाँच टेस्ट मैच खेल रहे हैं, चार महीने एक ही जगह पर.  दुनिया का मनोरंजन कर रहे हैं जहां दूसरे बोर्ड को फायदा हुआ है. पिछले कुछ वर्षों में, चाहे वह प्रबंधन की कमी हो, विरोध हो, या जो भी हो, हमें आगे बढ़ने और आगे बढ़ने में मदद के लिए वित्तीय संसाधनों की ज़रूरत है.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2025, 18:03 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति