Last Updated:October 02, 2025, 14:46 IST
Kantara Chapter 1 X review: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का पहले दिन पहला शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दबाकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ इसे सुपर से ऊपर बता रहे हैं तो कुछ ने कहा कि एक बार फिर इसके लिए ऋषभ शेट्टी को नेशनल अवॉर्ड मिलना बनता है. साथ ही ‘कांतरा चैप्टर 1’ के क्लाइमैक्स सीन की भी तारीफ हो रही है. चलिए बताते हैं ‘कांतरा चैप्टर 1’ का रिव्यू.
ख़बरें फटाफट
ऋषभ शेट्टी को जिस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. अब वह इसका प्रीक्वल लेकर हाजिर हैं. दशहरे के मौके पर कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. साल 2022 की ‘कांतरा’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब एक बार फिर इसके निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने इस पर दांव खेला है. गुरुवार को पहले दिन पहला शो देखने के बाद यूजर्स धड़ल्ले से इस फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. जहां वह बता रहे हैं कि फिल्म कैसी है. तो चलिए बताते हैं आखिर ‘कांतारा चैप्टर 1’ फैंस को कैसी लगी.
‘कांतारा चैप्टर 1’ को देखने के बाद ट्विटर पर रिएक्शन की मानो बाढ़ आ गई है. ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ की तो कुछ ने कह दिया कि ये रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है. जहां एक बार फिर ऋषभ शेट्टी को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए. इसके अलावा फैंस ने 20 मिनट के इसके क्लाइमैक्स की तारीफ भी की है.
भाई को मिलना चाहिए अगला नेशनल अवॉर्ड
कांतारा चैप्टर 1 को थिएटर में देख फैंस ने कहा कि ऋषभ शेट्टी ने अगला नेशनल अवॉर्ड हासिल करने की तैयारी कर ली है.
कांतारा देख हाथ जोड़ने लगी पब्लिक
Response For #Kantara
20 मिनट का क्लाइमैक्स सीन
#KantaraChapter1 – RishabShetty TopNotch Perf, esp Climax 20Mins. Rukmini gets a solid role. Backbone of d film is Ajaneesh’s BGM. Great Prodn Values. Avg directionless 1st Hlf with Flat Comedy & Emotions. Gud 2nd Hlf. Intrvl Fight, Guliga Seq & Climax r Fantastic. WORTH a Watch!
कई यूजर्स ने कांतारा के क्लाइमैक्स सीन को ब्लॉकबस्टर करार दिया. जहां कुछ ने कहा कि ये सीन पूरी टिकट का पैसा वसूल करवा देता है.
ऋषभ शेट्टी को बताया धांसू
ऐसे ढेरों ट्वीट हैं जहां यूजर्स ने कांतारा को बनाने वाले ऋषभ शेट्टी की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं.
एक सुर में फैंस ने बताई कांतारा को ब्लॉकबस्टर
ये फैन हुआ निराश
#KantaraChapter1 – average at it’s best. Would have been an absolute അവരാതം if not for the few good scenes in the 2nd half. Okayish performance from the lead too. Apart from the cinematography everything else dissapointed. pic.twitter.com/mV3VMc5HHM
कांतारा चैप्टर 1 के बारे में
‘कांतारा चैप्टर 1’ की बात करें तो ऋषभ शेट्टी ने ही इसे लिखा और डायरेक्ट किया है. मुख्य भूमिका में भी वह खुद है. साल 2022 में देवों को लेकर एक्टर ने कांतारा बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये कमाकर ब्लॉकबस्टर बनी थी. इस बार ‘कांतरा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
October 02, 2025, 10:33 IST











