करवा चौथ के दिन पंड्या मॉडल के साथ हुए स्पॉट, लोग बोले- चेंज कर ले भाई

होमखेलक्रिकेट

करवा चौथ के दिन पंड्या मॉडल के साथ हुए स्पॉट, लोग बोले- चेंज कर ले भाई

Last Updated:October 10, 2025, 09:50 IST

Hardik Pandya Mahieka Sharma: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कथित तौर पर माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. दोनों पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किए गए. करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले दोनों को साथ में देखा गया.

हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे.

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अपनी पहली पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक का नाम कथिततौर पर मॉडल जैस्मीन वालिया से जोड़ा गया. ऐसी खबरें थीं कि पंड्या नताशा से तलाक के बाद जैस्मीन को डेट कर रहे हैं लेकिन अब लगता है कि उनका जैस्मीन से ब्रेकअप हो चुका है. इस भारतीय ऑलराउंडर की अब मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में रहने की खबर है. पिछले महीने लोगों ने हार्दिक पंड्या को माहिका शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके साथ देखने का दावा किया था. पंड्या को हाल में माहिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है जिससे दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरों को बल मिला है.

हालांकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है, लेकिन अफवाहों के बीच अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस में उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी. शुक्रवार 10 अक्टूबर को तड़के उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. हार्दिक ने माहिका को आगे जाने दिया और वह पैपराजी के सामने फोटो के लिए नहीं रूके.

View this post on Instagram

हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग कमेंट कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, ‘चेंज कर ले भाई, अभी भी टाइम है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बंदा ये बिंदास है.’ इसी तरह कई कमेंट वीडियो पर आ रहे हैं. रेडिट पर एक थ्रेड ने अटकलों को हवा दे दी है.यह चर्चा तब और तेज हो गई जब लोगों ने देखा कि हार्दिक और माहिका दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.

मॉडलिंग और एक्टिंग को चुनने वाली माहिका शर्मा ने अर्थशास्त्र और फाइनेंस में डिग्री हासिल की है. उन्होंने संगीत वीडियो, स्वतंत्र फिल्मों और तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे ब्रांडों के विज्ञापन अभियानों में काम किया है. उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे जाने-माने डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया है. साल 2024 में हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर एक बयान के साथ अपने तलाक की घोषणा की थी. दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अगस्त्य है. अगस्त्य की देखभाल हार्दिक और नताशा मिलकर कर रहे हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2025, 09:45 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति