‘तुम्हे जलाने की पर्सनल दुश्मनी नहीं…’ सिमी ग्रेवाल ने रावण को बताया आज के सांसदों से बेहतर, पोस्ट वायरल

नई दिल्ली. देशभर में आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास पर्व के मौके पर खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व पर प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ से लेकर अदा शर्मा तक कई सितारों में सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में इस खास दिन की बधाई फैंस को दी है. हाल ही में ‘द लेडी इन व्हाइट’ के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर सिमी ग्रेवाल ने रावण के लिए एक खुला खत लिया है, जो अब वायरल हो रहा है.

आपने सफेद रंग के कपड़ों में बॉलीवुड-हॉलीवुड और अलग-अलग इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों के सनसनीखेज इंटरव्यू और अपनी खूबसूरती से इंडस्ट्री में सनसनी मचाने वालीं सिमी ग्रेवाल ने दशहरे पर एक पोस्ट शेयर कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

सिमी ग्रेवाल का पोस्ट.

सिमी ग्रेवाल ने दशहरा के मौके पर ओर पोस्ट शेयर की. उनकी ये पोस्ट रावण के नाम है. उन्होंने अपने अनोखे और व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा-

सिमी ग्रेवाल ने खत में क्या लिखा

प्रिय रावण,

हर साल इस दिन हम अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न मनाते हैं. लेकिन सच कहूं तो, तुम्हारे व्यवहार को ‘बुराई’ की बजाय ‘थोड़ी शरारत’ कहा जाना चाहिए.

आखिर तुमने किया ही क्या था? मानती हूं कि तुमने जल्दीबाजी में एक महिला का अपहरण कर लिया, लेकिन उसके बाद तुमने उसे वो सम्मान दिया जो आज की दुनिया में औरतों को शायद ही कभी मिलता हो. तुमने उसे अच्छा खाना दिया, रहने की जगह दी और यहां तक कि महिला सुरक्षा-गॉर्ड्स भी दिए (हालांकि वह बहुत सुंदर नहीं थीं).

तुम्हारा विवाह का प्रस्ताव भी बड़े विनम्र ढंग से था और जब उसे ठुकरा दिया गया, तब भी तुमने एसिड नहीं फेंका. यहां तक कि जब भगवान राम ने तुम्हें मार डाला, तब भी तुमने उनसे माफी मांगने की बुद्धिमानी दिखाई.और सच कहूं तो, तुम आधे संसद सदस्यों से ज्यादा पढ़े-लिखे थे. यकीन मानो दोस्त, तुम्हें जलाने में कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है… बस अब यह एक ट्रेंड बन गया है.

हैप्पी दशहरा

पोस्ट हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. कुछ ने इसे क्रिएटिव सोच बता रहे हैं तो कुछ इसे रावण के अपराधों पर पर्दा डालने जैसा कह रहे हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति