लखीमपुर खीरी आग हादसा, रेड क्रॉस सोसाइटी ने 200 पीड़ित परिवारों की मदद

Last Updated:May 09, 2026, 17:23 IST

बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के कांप टांडा व‌ अमरपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी जिस कारण घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था.वहीं करीब 200 पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम के अग्नि पीड़ितों के गांव पहुंची और उनका हाल-चाल जाना आग लग जाने के कारण कई लोग झुलस भी गए जिन लोगों का इलाज भी किया गया और उन्हें निशुल्क में दवाएं भी उपलब्ध कराई गई और कपड़े भी वितरण किए गए.

लखीमपुरः  जहां एक और जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है तो वहीं दूसरी और जनपद खीरी में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं. जिस कारण लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है. बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के कांप टांडा व‌ अमरपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी जिस कारण घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था.वहीं करीब 200 पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम के अग्नि पीड़ितों के गांव पहुंची और उनका हाल-चाल जाना आग लग जाने के कारण कई लोग झुलस भी गए जिन लोगों का इलाज भी किया गया और उन्हें निशुल्क में दवाएं भी उपलब्ध कराई गई और कपड़े भी वितरण किए गए.

आग की घटनाओं को लेकर किया जागरूक

भीषण आग की घटनाओं के बाद बेघर और परेशान परिवारों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी किसी राहत दूत से कम साबित नहीं हो रही है. आग से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी लगातार आगे आकर राहत सामग्री वितरित कर रही है। संस्था की ओर से अग्नि पीड़ितों को दवाइयां, कपड़े, खाद्य सामग्री, तिरपाल और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया, जिससे पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली.

आपदा में लोगों की मदद करती है संस्था

रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि मानव सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है. किसी भी आपदा या संकट के समय संस्था जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि आग से प्रभावित परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय थी, इसलिए तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई गई। आने वाले दिनों में भी जरूरत पड़ने पर संस्था हर संभव मदद करेगी.राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवारों के चेहरे पर राहत दिखाई दी। कई लोगों ने कहा कि आग लगने के बाद उनके पास खाने तक का सामान नहीं बचा था। ऐसे समय में रेड क्रॉस सोसाइटी ने मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है. महिलाओं ने बताया कि छोटे बच्चों के लिए कपड़े और खाने-पीने का सामान मिलने से काफी राहत मिली है.

200 लोगों की मदद की

लोकल 18 से बातचीत करते हुए आरती श्रीवास्तव ने बताया कि वह 14 वर्ष से रेड क्रास सोसाइटी से जुड़ी हुई है वही लगातार असहाय लोगों की मदद की जा रही है. जब लोगों को जरूरत पड़ती है तब हमारी पूरी टीम उनके बीच में जाती है और उन लोगों की मदद करती है. रेड क्रास सोसाइटी का उद्देश्य है कि लोगों की मदद करना जब लोगों को ब्लड की जरूरत होती है तो हम ब्लड भी उपलब्ध करवाते हैं वहीं जब कोई आपदा आती है तब हमारी टीम मदद करती है. वही 200 के करीब अग्नि पीड़ितों को राशन सामग्री तिरपाल कपड़े वितरण किए गए हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति