7 शतक-7 मैदान…साढ़े साती बनकर विरोधियों पर बरसते हैं यशस्वी जायसवाल

होमखेलक्रिकेट

7 शतक-7 मैदान…साढ़े साती बनकर विरोधियों पर बरसते हैं यशस्वी जायसवाल

Last Updated:October 10, 2025, 18:54 IST

Yashsvi Jaiswal vs WI: यशस्वी जायसवाल ने चार शतक इंग्लैंड, दो वेस्टइंडीज और एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया है. उनके शॉट सिलेक्शन में निडरता जरूर हैं, लेकिन तकनीक में गहरी पैठ भी दिखती है.

ख़बरें फटाफट

यशस्वी जायसवाल

नई दिल्ली: पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाने से चूकने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरे मौके को हाथ से जाने देने के मूड में नहीं थे. यही वजह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन वह 253 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 173 रन बनाकर खेल रहे हैं.

23 साल के यशस्वी ने अपने करियर का सातवां शतक जड़ा. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सातों शतक अलग-अलग मैदान पर बनाए गए हैं. ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो न सिर्फ प्लेयर की निरंतरता बताती है बल्कि अलग-अलग माहौल में ढलने की ताकत भी दर्शाती है, जो एक उभरते हुए विश्वस्तरीय बल्लेबाज की पहचान है.

यशस्वी जायसवाल का टेस्ट में टॉप स्कोर

स्कोरVSजगहसाल
214*इंग्लैंडराजकोट2024
209*इंग्लैंडविशाखापट्टनम2024
173*वेस्टइंडीजदिल्ली2025
171वेस्टइंडीजरोसो2023
161ऑस्ट्रेलियापर्थ161

रोसो से दिल्ली तक- सात शतकों का सफर
साल 2023 यानी यशस्वी का डेब्यू ईयर. डोमिनिका के रोसो में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलते हुए जायसवाल ने आठ घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की और 171 रन की धमाकेदारी पारी खेलकर अपनी अलग पहचान बनाई. इस पारी ने यशस्वी को दुनिया के सामने चमका दिया. तब से लगाया उनका हर शतक एक अलग ही रंग में आया. लीड्स में और बाद में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में उन्होंने दिखाया कि वह पेस और बाउंस के साथ तालमेल बिठा सकते हैं. सावधानी के साथ नियंत्रित आक्रामकता का मिश्रण कर सकते हैं.

अलग पिच, लेकिन एक ही फोकस
खास बात ये है कि जायसवाल के शतक सिर्फ सपाट पिचों पर ही नहीं आए हैं. दिल्ली में उन्होंने सातवां शतक 145 गेंदों पर 16 चौके की मदद से बनाया, जिसमें क्लासिक कवर ड्राइव और जोरदार कट भी शामिल थे. यशस्वी को पता है कि कब रन बनाना है. कब दबदबा बनाना है और तेजी दिखानी है. जायसवाल का हर शतक मैच को आकार देने वाला रहा है. रोसो में उनके पहले शतक ने एक बड़ी जीत की नींव रखी. इंग्लैंड के खिलाफ उनके शतकों ने कठिन हालातों में भारत को स्थिरता दी. दिल्ली में उनका ताजा शतक, टेस्ट में एक बार फिर भारत को शुरुआती लीड दिला रहा है.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2025, 18:52 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति