अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की इंगेजमेंट सेरेमनी में मचा हल्ला, महिला गार्ड चिल्लाई, अर्जुन कपूर ने की ये रिक्वेस्ट

Last Updated:October 02, 2025, 22:50 IST

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की इंगेजमेंट सेरेमनी में महिला गार्ड पैपराजी पर भड़क गईं. इसे देखकर अर्जुन कपूर महिला गार्ड और पैपराजी से अपील करते हुए नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अर्जुन पैपराजी को अपनी फैमिली का हिस्सा बताते हैं और उन्हें घर से बाहर न करने की अपील करते हैं.

ख़बरें फटाफट

अर्जुन कपूर पैपराजी से रिक्वेस्ट करते हुए.

मुंबई. दशहरा के मौके पर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई सेरेमनी का आयोजन हुआ. रोहन ने इस साल की शुरुआत में अंशुला को प्रपोज किया था. अब इंगेजमेंट सेरेमनी का आयोजन किया. इसमें सोनम कपूर और अर्जुन कपूर समेत सिर्फ फैमिली के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. अर्जुन भी बहन की सगाई की पार्टी में सदज-धज कर पहुंचे. वह उस बिल्डिंग के नीचे स्पॉट हुए, जहां पार्टी का आयोजन हो रहा था. वहां, मौजूद पैपराजी भी सेलेब्स की फोटोज-वीडियो ले रहे थे. तभी एक महिला गार्ड ने इस पर आपत्ति जताई.

पैपराजी के हल्ले और नो एंट्री जोन में घुसने पर महिला गार्ड उनपर भड़क रही थी, तब अर्जुन ने पहले फोटो के लिए पोज दिए फिर पैपराजी से शांति रहने और एक तय लाइन के भीतर खड़े रहने की अपील की. उन्होंने कहा किया कि फैमिली का आयोजन है. बहुत ही कम लोगों को बुलाया गया है. अर्जुन ने महिला गार्ड से भी पैपराजी को खड़े रहने देने का अनुरोध किया.

अर्जुन कपूर कहते हैं, “मेरी एक रिक्वेस्ट है, बारिश भी है. आप लोग शांत रहो. ज्यादा लोग नहीं हैं, घर के ही सदस्य हैं. क्योंकि बिल्डिंग वालों के अपने ही नियम हैं, अपना अपना छोटा मोटा कुछ चल रहा है उनका. आप लोग शांति से रहो, ज्यादा आवाज मत करो.” फिर अर्जुन महिला गार्ड से कहते हैं, “आप भी उनको रहने दीजिए. वो हमारी फैमिली है.”

View this post on Instagram

अंशुला और रोहन ठक्कर की इंगेजमेंट पार्टी में सोनम कपूर ने भी स्टाइलिश एंट्री की. उनका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में उन्हें कार से उतरकर, सीढ़ियो से ऊपर की तरफ जाते देखा जा सकता है. बता दें, अंशुला ने रोहन से सगाई करने से पहले 3 साल तक डेट किया.

View this post on Instagram

अंशुला कपूर ने एक पोस्ट में रोहन ठक्कर से रिलेशनशिप अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, “हम एक ऐप पर मिले थे. एक मंगलवार को रात 1.15 बजे बात करना शुरू किया. उस सुबह हम 6 बजे तक बात करते रहे. और तब भी, ऐसा लगा जैसे कुछ महत्वपूर्ण शुरू हो रहा है. 3 साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर में, सेंट्रल पार्क के किले के सामने, उसने मुझे प्रपोज किया!”

रोहन ठक्कर का प्रपोजल अंशुला कपूर को लगा जादू

अंशुला ने आगे लिखा था, ठीक 1.15 बजे भारत समय! और किसी तरह दुनिया उस पल के लिए जादू जैसा महसूस करने के लिए थोड़ी देर के लिए रुक गई. बस वह शांत प्यार जो घर जैसा महसूस होता है. मैं कभी वह लड़की नहीं रही जो परियों की कहानियों पर विश्वास करती है.. लेकिन उस दिन रोहन ने मुझे जो दिया वह बेहतर था. क्योंकि यह इरादतन था. विचारशील. वास्तविक. हम. मैंने हां कहा.”

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 02, 2025, 22:50 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति