सारस से लेकर बंगाल फ्लोरिकन तक, जानें जंगल में सच्चे प्रेम की मिसाल

Last Updated:March 11, 2026, 18:21 IST

इंसानों की प्रेम कहानी अक्सर किताबों, फिल्मों और कहानियों के माध्यम से सामने आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पशु-पक्षियों में भी ऐसे ही अद्भुत और वफादार प्रेम के उदाहरण मिलते हैं? कई जानवर और पक्षी अपने साथी के प्रति इतनी निष्ठा और प्यार दिखाते हैं कि उनकी कहानियां देख-सुनकर आपको हैरानी और मोहित कर देंगी. आज हम आपको तराई क्षेत्र में पाए जाने वाले 5 ऐसे पशु-पक्षियों की प्रेम कहानियां दिखाने जा रहे हैं, जो सच्चे प्रेम और भरोसे की मिसाल हैं.

पीलीभीत के खेतों और दलदली इलाकों में दिखने वाले सारस अपनी वफादारी और सच्चे प्यार के लिए प्रसिद्ध हैं. ये एक बार अपना साथी चुन लेते हैं, तो जीवनभर उसी के साथ रहते हैं. अगर इनमें से किसी की मौत हो जाए, तो दूसरा साथी उसकी याद में रो-रोकर और खाना-पीना छोड़ देता है, जो इन्हें सच्चे प्यार की मिसाल बनाता है.

घने साल के जंगलों में रहने वाले हॉर्नबिल पक्षी की प्रेम कहानी किसी फिल्म की तरह है. जब मादा अंडे देने वाली होती है, तो वो पेड़ के खोखले छेद में खुद को बंद कर लेती है. नर बाहर से उसे खाना लाकर देता है. मादा पूरी तरह अपने साथी पर निर्भर होती है. यह रिश्ता एक-दूसरे पर अटूट भरोसे की सीख देता है.

ऑटर पॉइंट पर दिखने वाले ऊदबिलाव बहुत ही प्यारे होते हैं. ये जोड़ा न सिर्फ साथ रहता है, बल्कि बच्चों की परवरिश भी मिलकर करता है. ये साथ में शिकार करते हैं और पानी में घंटों एक-दूसरे के साथ खेलते हैं. इनका रिश्ता हमें सिखाता है कि प्यार में दोस्त होना और साथ में खुश रहना कितना जरूरी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बंगाल फ्लोरिकन नामक पक्षी पीलीभीत के घास के मैदानों में मिलता है. मादा को रिझाने के लिए नर बंगाल फ्लोरिकन हवा में ऊंची छलांग लगाता है और एक खास तरह का डांस करता है. उसका यह अंदाज बताता है कि अपने साथी का दिल जीतने के लिए कोशिश और मेहनत कितनी जरूरी है.

बाघ वैसे तो अकेले रहना पसंद करते हैं, लेकिन जब ये साथ होते हैं, तो उनका तालमेल देखने लायक होता है. वो कुछ दिनों के लिए एक-दूसरे के प्रति बहुत वफादार और सुरक्षात्मक हो जाते हैं. ये पल भले ही छोटे हों, लेकिन दोनों पूरी शिद्दत से एक-दूसरे का साथ निभाते हैं.

First Published :

March 11, 2026, 18:21 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति