Last Updated:October 06, 2025, 09:53 IST
Anshula Kapoor Career And Journey: अंशुला कपूर ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से इंगेजमेंट की और एक दिन पहले उनकी इंगेजेमेंट सेरेमनी का आयोजन हुई. अंशुला की सगाई में अर्जुन कपूर और बोनी कपूर के अलावा उनकी सौतेली बहनें खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर भी शामिल हुई. अंशुला काफी खुश नजर आईं.
अंशुला कपूर की सगाई में खास अट्रैक्शन उनकी दिवंगत मां मोना शूरी कपूर की तस्वीर रही. अंशुला अपनी लाइफ के इस खास इवेंट के लिए अपनी मां की तस्वीर को साथ रखा. मोना, बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं. अंशुला जब चार साल की थीं, तब उनके पिता और मां का तलाक हुआ था. यह साल 1996 की बात है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
अंशुला कपूर जब 20 साल की थीं, तब साल 2012 में उनकी मां मोना का कैंसर से निधन हुआ था. अंशुला शुरू से ही बडे़ भाई अर्जुन कपूर के काफी करीब रहीं. अर्जुन और अंशुला के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
अंशुला की सगाई पर अर्जुन कपूर काफी भावुक दिखें. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में यही झलका. बहन के पराई होने की बात ने उन्हें अंदर झकझोर दिया. लेकिन अंशुला भाई अर्जुन की तरह ही काफी स्ट्रॉन्ग हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अंशुला कपूर अब भले ही पापा बोनी कपूर के करीब हों, लेकिन पहले ऐसा नहीं था. अर्जुन और अंशुला, बोनी से कटे-कटे रहते थे, लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद से उनकी न सिर्फ बोनी से बल्कि जाह्नवी और खुशी से भी अच्छी बॉन्डिंग हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
अंशुला कपूर भले ही फिल्मी फैमिली से आती हैं, लेकिन उन्होंने साल 2019 में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह एक्टिंग के लिए नहीं बनी हैं. लेकिन उनकी मां चाहती थी किए वह थिएटर करें. अंशुला इस साल आए रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में दिखीं थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
बता दें, अंशुला का एजुकेशन और प्रोफेशन करियर काफी अच्छा रहा है. वह एक बिजनेसवुमेन हैं. साथ ही एनजीओ भी चलाती हैं. अंशुला ने मुंबई के इकोल मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के बार्नार्ड कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
अंशुला को ग्रेजुएशन में लगातार तीन साल तक बेहतर परफॉर्मेंस करने के लिए मेरिट सर्टिफिकेट भी मिले. फिर 2012 में, अंशुला ने क्लुज, रोमानिया में हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंटरनेशनल के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम किया, और फिर भारत लौट आईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
अंशुला ने अगस्त 2019 में एक ऑनलाइन फंडरेजिंग स्टार्ट-अप लॉन्च किया. भारत लौटने के बाद, अंशुला ने गूगल में नौकरी हासिल की, जहां उन्होंने एडवर्ड्स के प्रतिनिधि के रूप में काम किया. इस नौकरी को करते हुए उन्होंने खुशी जताई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
अंशुला ने इसके बाद, उन्होंने ऋतिक रोशन के फैशन ब्रांड HRX में ऑपरेशंस मैनेजर के रूप में काम किया. फिर उन्होंने एक ऑनलाइन फंडरेजिंग स्टार्ट-अप, फैनकाइंड लॉन्च किया, जो प्रशंसकों को उनके पसंदीदा सेलिब्रिटी से जोड़ता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anshulakapoor)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 05, 2025, 04:00 IST










