‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर भरी हुंकार, गेम चेंजर-सिकंदर को चटाई धूल, 3 दिनों में हो गई अंधाधुंध कमाई

Last Updated:October 05, 2025, 06:07 IST

Kantara Chapter 1 box office collection day 3 : ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. तीन दिनों ही फिल्म ने 160 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. साथ ही इसने सलमान खान की ‘सिकंदर’ और राम चरण की ‘गेम चेंजर’ को भी पछाड़ दिया.

ख़बरें फटाफट

भारत में 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है ‘कांतारा: चैप्टर 1’.

नई दिल्ली. साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. हर दिन फिल्म दनादन नोट छाप रही है. शुरुआती दो दिन में ही मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब शनिवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है. ‘कांतारा: चैप्टर 1’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है. जानिए तीसरे दिन ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने देशभर में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने भारत में शुक्रवार तक 107 करोड़ की नेट कमाई कर ली थी. दशहरे के दिन फिल्म को दमदार ओपनिंग मिली और 61.85 करोड़ का बिजनेस हुआ. शुक्रवार को मूवी ने 46 करोड़ की कमाई की. शनिवार को भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने शनिवार को 55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 162.85 करोड़ हो गई है.

‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने कई फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

शुक्रवार को ‘कांतारा: चैप्टर 1’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई, जब इसने सू फ्रॉम सो (92 करोड़ नेट) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया. शनिवार को यह सिलसिला जारी रखते हुए ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कई बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया, जिनमें सलमान खान की ‘सिकंदर’ (110 करोड़) और राम चरण की ‘गेम चेंजर’ (131 करोड़) शामिल हैं. इसके अलावा, शनिवार को इस फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया, जिससे यह ऐसा करने वाली केवल चौथी कन्नड़ फिल्म बन गई है.

विदेशों में भी छा गई ‘कांतारा: चैप्टर 1’

‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धुआंधार बिजनेस कर रही है. फिल्म ने पहले दो दिनों में ओवरसीज मार्केट में 2.5 मिलियन डॉलर यानी 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. अनुमान है कि वीकेंड के दौरान ये आंकड़े और भी तेजी से बढ़ेंगे.

कांतारा का प्रीक्वल है ऋषभ शेट्टी की फिल्म

बताते चलें कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ साल 2022 की ब्लॉकब्टर मूवी कांतारा का प्रीक्वल है, जिसने सिर्फ 15 करोड़ के बजट में 400 करोड़ से अधिक की कमाई की थी. इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है. ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है. उनके अलावा रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी मुख्य किरदारों में नजर आते हैं.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

October 05, 2025, 06:07 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति