Assam Assembly Election: रैली में चुनावी गाने पर खूब थिरके CM हिमंता, समर्थकों ने भी एक साथ कहा- अबकी बार BJP सरकार- VIDEO

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026  की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा नागांव में BJP उम्मीदवारों के साथ चुनावी रैली के दौरान पार्टी के गाने पर थिरकते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी। सभी राजनीतिक दल अंतिम चरण में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। सभी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिल रहे हैं। राजनीतिक बयानबाजी के इस दौर में असम विधानसभा चुनाव 2026 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

असर में PM मोदी का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार

आज (6 अप्रैल) बारपेटा में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए संकीर्ण सोच रखती है, जबकि BJP दीर्घकालिक विकास पर काम करती है। पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कांग्रेस ने पाकिस्तान का सुर मिलाया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, लेकिन कांग्रेस पड़ोसी देश के गीत गाती रही। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 सालों में असम में शांति और सद्भाव स्थापित करने का दावा किया और आने वाले समय में राज्य की समृद्धि पर जोर दिया।



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति