2026 की पहली छमाही रिपोर्ट, OTT पर छा गईं ये फिल्में, कई शोज़ का भी दिखा जलवा

Last Updated:July 16, 2026, 22:23 IST

साल 2026 में ओटीटी पर कई फिल्में और शो रिलीज हुए. इनमें बात अगर फिल्मों की करें तो कई ब्लॉकबस्टर और हिट फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम हुई. इनमें रणवीर सिंह की धुरंधर ने तो तहलका ही मचा दिया. वहीं समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को तो लोगों ने सबसे ज्यादा देखा. आइए जानते हैं ऐसी ही और फिल्मों और शोज के बारे में.

नई दिल्ली. सऑरमैक्स मीडिया ने साल 2026 की पहली छमाही रिपोर्ट जारी की है. इसमें ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए शो और फिल्में शामिल हैं. इस सूची में समाय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट 2 सबसे ज्यादा देखा गया शो साबित हुआ. वहीं फिल्मों में ये बाजी रणवीर सिंह की धुरंधर ने मारी. जानें पूरी लिस्ट.

सबसे पहले बात करते हैं. समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की. 2026 की पहली छमाही में इस शो को सबसे ज्यादा देखा गया. ओटीटी पर इस शो को करीब 3.85 करोड़ दर्शकों ने देखा. कुल रैंकिंग में यह टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल के बाद तीसरे स्थान पर रहा.इसका दूसरा सीजन जून 2026 में नेटफ्लिक्स और समय रैना के यूट्यूब चैनल पर आया.

फिल्मों में नंबर वन पर है, रणवीर सिंह की धुरंधर. ओटीटी पर ये फिल्म तकरीबन 3.52 करोड़ दर्शकों के साथ चौथे स्थान पर रही. आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी एक्शन फिल्म बीते साल दिसंबरके में रिलीज हुई थी.नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर ओटीटी पर लोगों ने इसके खूब देखा. ये 2026 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिर आती है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’. आदित्य धर की एक्शन फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त वाली फिल्म. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को भी 2.78 करोड़ लोगों ने देखा.रणवीर सिंह ने दूसरी फिल्म में भी साबित किया कि उनका चार्म बरकरार है. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई.

फिर है, मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी. अमेजन एमएक्स प्लेयर की सीरीज मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी करीब 1.78 करोड़ दर्शकों ने देखा ये इश लिहाज से सातवें स्थान पर है. ये पहली छमाही की सबसे ज्यादा देखी गई हिंदी वेब सीरीज बनी. सीरीज में नसीरुद्दीन शाह ने जेआरडी टाटा और जिम सरभ ने जेरक्सेस देसाई का रोल निभाया.

प्रभास की ‘द राजा साहब’ भले ही थिएटर में बहुत बड़ा धमाल न मचा पाई हो. लेकिन करीब 1.75 करोड़ दर्शकों के देखने के बाद ये फिल्म नौवें स्थान पर है. फिल्म को ओटीटी पर लोगों ने काफी पसंद किया.

फिर आती है, दिव्या दत्ता की ‘चिरैया’, जियोहॉटस्टार की ड्रामा सीरीज चिरैया को करीब 1.63 करोड़ दर्शकों ने देखा. यह ऑरमैक्स की सूची में दूसरी सबसे ज्यादा देखी गई हिंदी वेब सीरीज बनकर उभरी. सीरीज में दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, प्रसन्ना बिष्ट और सिद्धार्थ शॉ दमदार किरदारों में नजर आए.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. इसके तीसरे सीजन करीब 1.41 करोड़ दर्शकों ने देखा. यह भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दूसरा शो साबित हुआ.इस शो को भारती सिंह ने होस्ट किया. शो में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव जैसे एक्टर्स नजर आए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति