Last Updated:August 26, 2026, 14:01 IST
Chitrakoot News : चित्रकूट की रमा भारती महिलाओं के लिए एक अच्छा उदाहरण बन रही हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर स्वयं सहायता समूह और बैंक से लोन लेकर ऑटोमेटिक दोना पत्तल व कटोरी मेकिंग मशीन खरीदी. आज वह इससे हजारों रुपये कमा रही हैं.
चित्रकूट : कभी बुंदेलखंड का चित्रकूट रोजगार के मामले में पिछड़े इलाकों में गिना जाता था. यहां ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सीमित साधन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों की ओर पलायन करते थे. हालांकि, अब यहां के हालात धीरे-धीरे बदल रहे है. उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने घर से ही रोजगार शुरू कर अच्छी आमदनी भी कर रही हैं.
रमा भारती ने 4 साल पहले उठाया ये कदम
हम बात कर रहे हैं चित्रकूट के मानिकपुर पाठा क्षेत्र के हनुवा गांव की रहने वाली रमा भारती की. आज से लगभग 4 साल पहले वह उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में जुड़ीं. उन्होंने समूह और बैंक से लोन लेकर ऑटोमेटिक दोना-पत्तल व कटोरी मेकिंग मशीन खरीदी. इसके बाद उन्होंने अपने घर पर ही कटोरी-प्लेट्स बनाकर बाजारों में बेचना शुरू कर दिया. हर महीने हजारों रुपये का मुनाफा होने लगा.
ऐसे कमाती हैं रुपये
रमा भारती ने बताया कि वह हर दिन करीब 4000 कटोरी-प्लेट्स तैयार करती हैं. फिर जिले के अलावा अलग-अलग कस्बों और दुकानों में जाकर सप्लाई करती हैं. इससे मोटा मुनाफा कमा रही हैं. साथ ही महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं.
क्या है योजना?
इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी राम भारती ने लोकल 18 को बताया कि वह आज से लगभग 4 साल पहले आजीविका मिशन में जुड़ी थी. धीमे-धीमे महिला रोजगार एवं स्वालंबन आजीविका मिशन के तहत 60000 हजार रुपये समूह से लोन मिला था. बाकी लोन उनको बैंक से हासिल हुआ था. जिसका एक प्रतिशत महीना ब्याज लगाकर बैंक में जमा करना होता है.
बच्चों की पढ़ाई भी हुई आसान
उनका कहना है कि आज की इस महंगाई के दौर में एक इंसान के काम करने से घर नहीं चल पाता है इसलिए उन्होंने ऑटोमेटिक मशीन लेकर खुद का रोजगार शुरू किया. बाजारों में बेचकर महीने का 15 से 20000 रुपये आसानी से कमा लेती हैं. इससे उनके बच्चे भी अब अच्छे स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी स्थिति में काफी सुधार भी आया है.
About the Author
काव्या मिश्राSenior Sub Editor
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ेंLocation :
Chitrakoot,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 14:01 IST










