‘प्लेन में बम है’: हवा में मिले लेटर से लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में हड़कंप

होमताजा खबरदेश

‘प्लेन में बम है’: हवा में मिले लेटर से लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में हड़कंप

Last Updated:August 26, 2026, 14:14 IST

लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-231 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हवा में उड़ान के दौरान ही क्रू मेंबर्स को एक धमकी भरा खत मिला. पत्र में विमान के भीतर बम होने की बात लिखी गई थी. क्रू ने बिना देर किए तुरंत पायलट को अलर्ट किया, जिसके बाद पायलट ने बेंगलुरु एटीसी से संपर्क साधकर इमरजेंसी की जानकारी दी.

पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी वाला पत्र मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया. फ्लाइट संख्या 6E-231 के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पहुंचने के बाद यह धमकी सामने आई. बताया जा रहा है कि विमान के हवा में रहने के दौरान ही क्रू को यह पत्र मिला था.

क्रू ने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी, जिसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को धमकी की सूचना दी. इसके बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए रनवे के पास एक निर्धारित स्थान पर ले जाकर पार्क किया गया और सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया.

बम धमकी की सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, CISF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। विमान की गहन तलाशी और सुरक्षा जांच की गई. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि धमकी वाला पत्र विमान में सवार किसी यात्री ने रखा हो सकता है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ेंLocation :

Bangalore,Bangalore,Karnataka

First Published :

August 26, 2026, 13:46 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति