Last Updated:May 07, 2026, 17:35 IST
मिर्जापुर के भोड़सर गांव निवासी आदित्य तिवारी का युवा संसद में दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आदित्य तिवारी की पढ़ाई 8वीं तक सेंट मैरी स्कूल और 8 से 12 वीं तक की पढ़ाई बीएचयू के सीएचएस स्कूल से हुआ. 12वीं की पढ़ाई करने के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं. सरकार के द्वारा युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश की विधानसभा में आयोजित कराया गया था.
मिर्जापुर. सरकार के द्वारा होनहारों को प्रोत्साहित करने के लिए युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन करा रही है. आयोजन के माध्यम से प्रतिभावान बच्चों की खोज करना है और उन्हें आगे बढ़ाना है. प्रदेश की विधानसभा में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में मिर्जापुर के आदित्य तिवारी शामिल हुए. आदित्य तिवारी ने मिर्जापुरी अंदाज में भाषण की शुरुआत की. उसके बाद तय किए गए मुद्दों पर अपनी बात रखी, आदित्य तिवारी के स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. आदित्य तिवारी से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि राजनीति में कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया से प्रेरित हूं. मेरी कोशिश है कि मिर्जापुर के लिए कुछ करु. आदित्य तिवारी मिर्जापुर के भोड़सर गांव के रहने वाले है. सरकार के द्वारा युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश की विधानसभा में आयोजित कराया गया था. मिर्जापुर के बिनानी में आयोजित युवा संसद में 10 लोगों का चयन हुआ था, जिसमें आदित्य तिवारी थे, आदित्य तिवारी ने बजट पर अपना वंतव्य रखा. उन्होंने मिर्जापुर अंदाज में भाषण को शुरू किया. 5 मिनट के भाषण से विधानसभा का तापमान बढ़ गया. ज्यूरी टीम ने आदित्य के प्रतिभा को सराहा, उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mirzapur,Uttar Pradesh










