बेटी की शादी नहीं लगेगी बोझ, फिरोजाबाद के लक्की ट्रस्ट ने थामी असहाय पिताओं की कलाई

Last Updated:May 07, 2026, 17:44 IST

Firozabad News: बेटियों की शादी हर मां-बाप का अरमान होती है, लेकिन आर्थिक तंगी कई बार इन खुशियों के बीच बाधा बन जाती है. ऐसे में फिरोजाबाद की ‘लक्की ट्रस्ट’ संस्था एक उम्मीद की किरण बनकर उभरी है. पिछले 3 सालों से यह संस्था गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में बर्तन और आर्थिक मदद देकर उनके बोझ को कम कर रही है. अब तक सैकड़ों परिवारों की खुशियों में शामिल हो चुके ये लोग न केवल शादियों में मदद करते हैं, बल्कि बेसहारा लोगों को आय का साधन दिलाने का भी काम कर रहे हैं.

फिरोजाबाद: हर माता-पिता का सपना होता है कि वो अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम और सम्मान के साथ करें. लेकिन गरीब और असहाय परिवारों के लिए यह सपना कई बार पहाड़ जैसा भारी लगने लगता है. फिरोजाबाद में एक ऐसी संस्था है जो इन मजबूर परिवारों का सहारा बन रही है. जिले के जसराना क्षेत्र में यह संस्था गरीब बेटियों की शादी के लिए पिछले 3 साल से एक खास मुहिम चला रही है, जिससे अब तक सैकड़ों परिवारों के आंगन में शहनाइयां गूंज चुकी हैं.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान जसराना निवासी लोधी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने ‘लक्की ट्रस्ट अतुर्रा’ नाम से इस संस्था की शुरुआत समाज सेवा के उद्देश्य से की थी. इस ट्रस्ट का मुख्य लक्ष्य उन लोगों की मदद करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास अपनी बेटियों की शादी के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं. देवेंद्र सिंह और उनकी टीम शादी वाले परिवारों से खुद मिलकर उनकी जरूरतों को समझते हैं और फिर मदद का हाथ बढ़ाते हैं.

केवल शादी ही नहीं, रोजगार में भी मदद
लक्की ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि उनकी यह मुहिम सिर्फ शादियों तक ही सीमित नहीं है. उनकी संस्था में कई सेवाभावी लोग जुड़े हुए हैं, जो समाज के उन परिवारों की पहचान करते हैं जिनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है. संस्था ऐसे लोगों को आय का साधन दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम करती है. उनका कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति गंभीर समस्या में है, तो वह बेझिझक संस्था से संपर्क कर सकता है.

इलाके में हो रही है जमकर तारीफ
देवेंद्र सिंह और उनके ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इन कार्यों की चर्चा पूरे फिरोजाबाद और जसराना इलाके में हो रही है. लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं क्योंकि सरकारी योजनाओं के अलावा इस तरह की सामाजिक संस्थाएं सीधे तौर पर जमीनी स्तर पर लोगों की मदद कर रही हैं. संस्था का कहना है कि यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंच सके.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Firozabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति