मिश्रा निवास में छिड़ी ‘बंटवारे’ की जंग? ‘गुल्लक 5’ का ट्रेलर देख फैंस इमोशनल! चंद दिनों बाद उठा पाएंगे लुत्फ

 

नई दिल्ली: ‘गुल्लक’ के सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. मिश्रा परिवार एक बार फिर अपनी मिडिल-क्लास उलझनों, नोक-झोक और भावनाओं उबाल से दर्शकों को रोमांचित करने आ रहा है. सीरीज 5 जून को सोनी लिव पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इस सीजन में मिश्रा निवास में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जहां घर की नई पुताई और वाई-फाई कनेक्शन जैसे अपडेट्स के साथ-साथ रिश्तों की बदलते डायनमिक्स पर भी ध्यान दिलाया गया है. ट्रेलर देखकर पता चलता है कि मिश्रा परिवार का बड़ा बेटा अन्नू अब अपने अलग घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है, जो परिवार के लिए एक बड़ा इमोशनल ट्विस्ट साबित हो सकता है. शो की पहचान बन चुके मजेदार डिनर टेबल डायलॉग उलझनों, सपनों को बखूबी बयां करेंगे. कुल मिलाकर, संतोष मिश्रा और उनका परिवार इस बार भी अपने सादगी भरे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति