नेशंस कप में भारत ने अमेरिका को 3-2 से हराया, दीपिका ने दागे जोरदार दो गोल

Last Updated:June 15, 2026, 13:40 IST

FIH Nations Cup के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. भारत मैच की शुरुआत में 0-2 से पिछड़ गया था, जब अमेरिका के लिए एशले सेसा और मैडलीन जिमर ने गोल किए, इसके बाद ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया.

भारतीय महिला हॉकी टीम

ऑकलैंड: दीपिका के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को यहां एफआईएच नेशंस कप के पूल ए के अपने पहले मैच में शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका पर 3-2 से जीत हासिल की.

भारत की तरफ से दीपिका के दो गोल के अलावा नवनीत कौर ने भी एक गोल किया. अमेरिका की ओर से एशले सेसा और मैडलीन ज़िमर ने गोल किए. नेशंस कप की विजेता टीम अगले सत्र में प्रो लीग में खेलेगी. भारत पिछले सीजन में इससे बाहर हो गया था.

अमेरिका ने शानदार शुरुआत की और एशले ने चौथे मिनट में ही मैदानी गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी. इसके महज तीन मिनट बाद अमेरिका ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी जब मैडलीन जिमर (सातवें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत पर शुरुआती दबाव बना दिया.

दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने आक्रामक रवैया अपनाया और धीरे-धीरे मैच पर अपनी पकड़ बना दी. भारत को आक्रामक अंदाज में खेलने का फायदा दूसरे क्वार्टर के शुरू में मिला जब ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका (17वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अंतर को कम किया.

भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और उसने दूसरे क्वार्टर में फिर से एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. दीपिका (24वें) एक बार फिर आगे बढ़ीं और उन्होंने फिर से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया.

भारत ने दबाव बनाए रखा और हाफ टाइम से पहले एक और गोल करके मैच का रुख पूरी तरह से पलट दिया. नवनीत (28वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को मैच में पहली बार बढ़त दिलाई। इस तरह से भारत ने हाफ टाइम तक 3-2 से आगे था. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के अच्छे प्रयास किए.

मैच में दोनों टीमों ने छह-छह पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन आखिरी दो क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रही. इस तरह से भारत ने अंत तक अपनी बढ़त कायम रखते हुए तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए. इस जीत से भारत तीन अंकों के साथ पूल ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. शीर्ष पर काबिज जापान के भी तीन अंक हैं लेकिन उसका गोल अंतर भारत से बेहतर है.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति