‘करोड़ों लोगों की आस्था पर डाका पड़ा, कोई मामूली मामला नहीं’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बरसे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद

Awadhesh Prasad Statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सियासी रंग लेता जा रहा है। राजनीतिक दलों के बीच भी तीखी बयानबाजी जारी है। समाजवादी पार्टी के नेता मामले को लेकर हमलावर हैं। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने फिर इस मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताया और कहा कि ये कोई ‘साधारण चोरी’ नहीं बल्कि ‘डकैती’ है।

ये बहुत बड़ी डकैती है- अवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रभु श्रीराम के मंदिर में बहुत बड़ी डकैती, लूट हुई है। इसमें करोड़ों आस्थवान लोग, जो प्रभु श्रीराम के दर्शन करते हैं, माथा टेकते हैं, चढ़ावा चढ़ाते हैं, उनकी भावनाओं पर, उनकी आस्था पर डाका पड़ा है। ये कोई मामूली मामला नहीं है।

सपा सांसद ने आगे यह भी कहा कि यह एक राज्य से जुड़ा मामला नहीं है, ये पूरे देश से या यूं कहें कि दुनिया से जुड़ा है। अयोध्या में हर दिन 5-10 लाख लोग दर्शन करने के लिए आते थे। इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है।

अखिलेश ने सीएम योगी के अयोध्या दौरे पर उठाए सवाल 

इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री ‘लगातार हो रही चोरियों’ की निगरानी के लिए मंदिर के दौरों का रिकॉर्ड बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि SIT की रिपोर्ट से ही पता चलता है कि सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी। क्या मुख्यमंत्री अयोध्या के बार-बार दौरे सिर्फ चल रही चोरी की निगरानी के लिए कर रहे थे? इतनी बार दौरे करने के बावजूद वे मंदिर परिसर में हो रही गतिविधियों से अनभिज्ञ क्यों रहे? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अयोध्या में किए गए विकास कार्य उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी- ब्रजेश पाठक

दूसरी तरफ मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा, “पूरे मामले की जांच चल रही है और FIR दर्ज की गई है। सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाती है; जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

बता दें कि चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज करने के बाद नामजद सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति