Last Updated:May 07, 2026, 17:32 IST
Good News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा. अगर आप कहीं जाना चाहते हैं तो बस कुछ घंटे और इंतजार करना है… फिर आपकी बुकिंग जेवर एयरपोर्ट पर ही होने लगेगी. जी हां, इंडिगो एयरलाइंस आज से बुकिंग शुरू करने जा रही है.
जेवर एयरपोर्ट पर आज से हो रही बुकिंग.
Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. अब जेवर एयरपोर्ट की टिकट विंडो खुलने वाली हैं. आज से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टिकटों की बिक्री शुरू इंडिगो एयरलाइंस करने जा रही है. एयरपोर्ट का नया कोड DXN-NIA अब इंडिगो के सिस्टम में दिखाई देने लगा है. सूत्रों के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली उड़ान चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आएगी. जानकारी के अनुसार, लखनऊ से पहली फ्लाइट 15 जून को उड़ान भरकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ने शुरू करने की तैयारियां है.15 जून से संचालन के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ ही देश के प्रमुख पर्यटन स्थल कश्मीर को भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है. नोएडा एयरपोर्ट से टिकट की बुकिंग आज से शुरू होने की पूरी उम्मीद है. ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बुकिंग शुरू हो जाएगी. पहले दिन एयरपोर्ट के रनवे से इंडिगो की दो फ्लाइट उड़ान भरेंगी.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट से शेड्यूल फ्लाइट के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी. बता दें, अभी इंडिगो ने एयरपोर्ट से यात्री सेवा शुरू करने की घोषणा की है. जल्द ही अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस की यात्री एवं कार्गो सेवाओं के शुरू होने की तिथि और फ्लाइट शेड्यूल भी घोषित हो जाएंगे.
इससे दिल्ली एनसीआर के यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों जैसे नवी मुंबई, कश्मीर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जयपुर,बंगलुरू, अहमदाबाद, गोवा के लिए उड़ाने शुरू करने की तैयारी है. अधिकारियों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh










