बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर माधवन, लिया एक्शन

Last Updated:May 20, 2026, 16:13 IST

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि उनके इंटरव्यू की क्लिप को बिना अनुमति प्रचार के लिए इस्तेमाल किया गया. माधवन का कहना है कि वीडियो को इस तरह पेश किया गया, जिससे लोगों को लगे कि वह किसी प्रोडक्ट का समर्थन कर रहे हैं.

आर माधवन का ये पोस्ट वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. सोशल मीडिया के दौर में सितारों के वीडियो और बयान अक्सर कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं. लेकिन जब किसी कलाकार की बातों को उसकी अनुमति के बिना किसी प्रचार का हिस्सा बना दिया जाए तो मामला विवाद का रूप ले लेता है. कुछ ऐसा ही अब बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के साथ हुआ है. एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. अभिनेता ने इसे सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हरकत ही नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे के साथ खिलवाड़ भी बताया है . मामला इतना बढ़ गया कि अब उन्होंने इसके खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया है.

अभिनेता आर. माधवन इन दिनों एक वेलनेस ब्रांड पर नाराजगी जाहिर करने को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने खुलकर उस कंपनी के खिलाफ अपनी बात रखी, जिसने कथित तौर पर उनके एक इंटरव्यू की क्लिप का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए किया. आर. माधवन का कहना है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति और जानकारी के उनके वीडियो का हिस्सा लेकर ऐसा प्रचार किया, जिससे लोगों को लग सकता है कि वह उस प्रोडक्ट का समर्थन कर रहे हैं. अभिनेता ने इसे गलत बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात भी कही.

सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

बुधवार को माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस वेलनेस ब्रांड की बनाई गई एक छोटी वीडियो पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया. इस पोस्ट में ब्रांड ने उनके इंटरव्यू की एक झलक इस्तेमाल की थी. तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा था कि इंटरव्यू के वीडियो को इस तरह पेश किया गया था, जिससे आम लोगों को यह लगे कि माधवन उस प्रोडक्ट की तारीफ कर रहे हैं या उसका प्रचार कर रहे हैं. इसी बात को लेकर अभिनेता ने नाराजगी जाहिर की.

View this post on Instagram

‘ऐसा हरकतों से भरोसा टूटता है’

माधवन ने उस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी लिखी. उन्होंने कहा, ‘इस वीडियो को इस तरह बनाया गया है जैसे मैं खुद उस प्रोडक्ट का प्रचार कर रहा हूं. इसमें मेरी किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई और मेरे इंटरव्यू को सीधे प्रचार सामग्री की तरह इस्तेमाल कर लिया गया. इस तरह की हरकतों की वजह से जनता का भरोसा टूटता है और फिर लोगों को समझ नहीं आता कि कौन सही है और कौन गलत. यह शर्मनाक है.’

बेहद दुखद और शर्म

इसके अलावा, माधवन ने पोस्ट के साथ एक लंबा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दुखद और शर्म की बात है कि कुछ लोग और कंपनियां सोचती हैं कि वे किसी के इंटरव्यू का हिस्सा उठाकर उसे अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं. किसी कलाकार की बातों या वीडियो को उसकी अनुमति के बिना प्रचार सामग्री बनाना गलत है. इस मामले में कानूनी नोटिस भेज दिया गया है.’

फैंस को दी सलाह

आर माधवन ने अपने पोस्ट में आगे लोगों को ऐसे पेशेवरों और कंपनियों से सावधान रहने की सलाह भी दी. माधवन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई लोग सामने आए.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति