ऐश्वर्या राय की वो फिल्म, कुमार सानू-उदित नारायण ने गाए सुपरहिट गाने, उतर गए रूह में

Last Updated:May 20, 2026, 16:02 IST

Aishwarya Rai Salman Khan Relationship : ऐश्वर्या राय और सलमान खान ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म के सेट पर एकदूसरे के करीब आए थे. दोनों का रिश्ता दो साल तक ही चल पाया. दोनों के बीच 2001 में दर्दनाक ब्रेकअप हुआ. ऐश्वर्या राय ने 2002 में सलमान खान पर मारपीट के आरोप भी लगाए थे. ऐश्वर्या राय उन दिनों जो फिल्में कर रही थीं, उनसे निकाल दिया गया. उनके सेट पर जाकर हंगामे किए गए. ऐसे में ऐश्वर्या राय की मां ने एक कहानी लिखी. भाई ने पैसा लगाया और एक फिल्म बनाई. इस फिल्म के दर्दभरे गाने सुपरहिट साबित हुए. फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान ने भी छह माह बाद दर्दभरे गानों से सजी फिल्म बनाकर ऐश्वर्या को जवाब दिया था. ये दोनों फिल्में कौन सी थी, आइये जानते हैं.

Aishwarya Rai Salman Khan Movie : बॉलीवुड के लिए साल 2002-03 कई मायनों में कंट्रोवर्सी से भरा रहा. बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान का हिट एंड रन केस, अंडरवर्ल्ड लिंक जैसे मामले इसी साल सुर्खियों में रहे थे. 2002 में ही ऐश्वर्या राय और सलमान खान का दर्दनाक ब्रेकअप हुआ. ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर मारपीट के आरोप लगाए थे. ऐश्वर्या ने आरोप लगाते हुए कहा था कि सलमान का मेरी लाइफ में आना बुरे सपने जैसा था. ऐश्वर्या राय के हाथ से कई फिल्में निकल गईं. आरोप है कि कई फिल्मों के सेट पर सलमान खान ने हंगामा किया. ऐसे में ऐश्वर्या राय ने अपने भाई के साथ मिलकर एक फिल्म बनाई. उनकी मां वृंदा राय ने इसकी कहानी लिखी थी. फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा. ये फिल्म थी : दिल का रिश्ता, जिसके दर्दभरे सुपरहिट गाने आज भी दिल पर राज करते हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्या हश्र हुआ, आइये जानते हैं……

‘दिल का रिश्ता’ 17 जनवरी 2003 को रिलीज एक रोमांटिक फिल्म थी जिसका डायरेक्शन नरेश मल्होत्रा ने किया था. फिल्म को आदित्य राय और शब्बीर बॉक्सवाला ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में ऐश्वर्या रा, अर्जुन रामपाल लीड रोल में थे. इसके अलावा राखी गुलजार, प्रियांशु चटर्जी, ईशा कोप्पिकर और परेश रावल अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म का ब्लॉकबस्टर म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. दर्दभरे सुपरहिट गाने गीतकार समीर की कलम से निकले थे.

‘दिल का रिश्ता’ फिल्म की कहानी का बेसिक आइडिया ऐश्वर्या राय की मां वृंदा राय ने सुझाया था. फिर शब्बीर बॉक्सवाला ने कहानी डेवलप की. स्क्रीनप्ले लिखा. फिल्म में 38 मिनट की लेंग्थ के कुल 7 गाने थे. ‘दिल का रिश्ता’ गाना का सैड वर्जन भी था. इस गाने को चार सिंगर्स ने गाया था. फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे. इन गानों में ‘दिल का रिश्ता’ ‘है दिल, अब बन जाएगा तेरे काबिल’, ‘दइया दइया रे’, ‘दिल चुरा ले’, ‘साजन साजन’, ‘कितना मजबूर हो गया’, ‘हंसते सूरज की’ जैसे सॉन्ग शामिल थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘दिल का रिश्ता’ राखी गुलजार की आखिरी फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया और पनवेल में अपने फॉर्म में रहने लगी थीं. फरदीन खान, राहुल खन्ना, माधवन को प्रियांशु चटर्जी वाला रोल ऑफर हुआ था. 2003 में प्रियांशु की यह दूसरी फिल्म थी. इसी साल उनकी फिल्म ‘आपको पहले कहीं देखा है’ भी आई थी.

यह इकलौती फिल्म है जिसमें प्रियांशु, ऐश्वर्या राय और अर्जुन रामपाल हैं. फिल्म का बेसिक प्लॉट गुलजार की 1977 की फिल्म ‘किनारा’ से इंस्पायर्ड था. ‘किनारा’ में जीतेंद्र से अनजाने में एक्ट्रेस के प्यार धर्मेंद्र की मौत हो जाती है. ‘दिल का रिश्ता’ फिल्म में अर्जुन रामपाल का रोल बहुत हद तक जीतेंद्र से ही मिलता-जुलता है.

8.25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 15 करोड़ का कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी. 2003 में पैसे कमाने के मामले में यह फिल्म 26वें नंबर पर रही थी. दिलचस्प बात यह है कि बिपाशा बासु-जॉन अब्राहम की फिल्म ‘जिस्म’ भी इसी दिन रिलीज हुई थी. ‘जिस्म’ ने बाजी मार ली थी.

सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘दिल का रिश्ता’ फिल्म रिलीज होने के छह माह बाद ही 15 अगस्त 2002 को सलमान खान की एक फिल्म ‘तेरे नाम’ आई थी. इस फिल्म के दर्द भरे गाने खूब पॉप्युलर हुए थे. इस फिल्म में असल जिंदगी का दर्द सलमान की एक्टिंग में झलका था. गीतकार समीर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सेट पर गाना सुनते ही सलमान खान रो पड़ते थे. वो मन ही मन चाहते थे कि ये गाने ऐश्वर्या राय तक पहुंच जाए. शायद इसी दर्द ने ‘तेरे नाम’ को बनाया. ‘तेरे नाम’ मूवी का बजट 10 करोड़ था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ कमाए थे. यह एक औसत फिल्म साबित हुई थी लेकिन आज यह कल्ट मूवी मानी जाती है. इस फिल्म की एक फैन फॉलोइंग हैं. आज भी इस फिल्म के गाने टूटे दिल आशिकों की पहचान हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति