जिसके पास वीडियो हो, तुरंत दें… नोएडा हिंसा मामले में प्रशासन ने जनता से मांगे सबूत

Last Updated:May 07, 2026, 17:40 IST

Noida worker Violence Protest: नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिकों और कामगारों के धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की अब मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी. इस संबंध में पीठासीन अधिकारी विशेष न्यायालय एवं अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है.

नोएडा में हिंसा के बाद प्रशासनिक एक्शन.

Noida Worker Protest Update: हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पिछले महीने मजदूरों ने सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया था. मगर, हालात तब बिगड़ गए जब यूपी में अचानक से कुछ मजदूरों ने प्रदर्शन को उग्र रूप दे दिया था. इस दौरान जगह-जगह आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं. बवाल के बाद की तस्वीरें काफी भयावह थीं. सड़कों पर पत्थर बिखरे हुए, जली हुई गाड़ियां, जगह-जगह बिल्डिंगों के कांच टूटे हुए थे. हालांकि, नोएडा में हुए इस हिंसक प्रदर्शन की जांच को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है. इस पूरे बवाल की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी.

यह है मामला

दरअसल, 13 अप्रैल को थाना फेस-2 और सेक्टर-63 इलाके में श्रमिकों के प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था. इस दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी ने शहर की कानून-व्यवस्था को हिलाकर रख दिया था. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था. अब इस पूरी घटना की गहराई से जांच करने के लिए शासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार को इस जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

इतना ही नहीं जांच अधिकारी ने आम जनता और चश्मदीदों से सहयोग की अपील की है. उनका कहना है कि अगर आपके पास इस घटना से जुड़ा कोई भी सबूत है, तो आप इसे पेश कर सकते हैं. सबूत पेश करने अंतिम तिथि 15 मई है. इस दौरान लिखित बयान, मौखिक साक्ष्य या इलेक्ट्रॉनिक सबूत कार्य दिवस में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पुलिस उपायुक्त लाइन्स कार्यालय, पुलिस लाइन, में दिए जा सकते है, जो साक्ष्य देगे उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.

हिंसा के कारण और उकसाने वालों की होगी जांच
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हिंसक प्रदर्शन किन कारणों से हुआ, इसके पीछे कौन-कौन से कारक थे और किन व्यक्तियों या संगठनों के उकसावे में उपद्रव और हिंसा हुई.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति