Last Updated:September 16, 2026, 14:06 IST
Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ की कहानी सिर्फ करोड़ों की कमाई तक सीमित नहीं है. असली हैरानी उस आंकड़े में छिपी है, जो बताता है कि फिल्म ने कितने लोगों को सिनेमाघरों तक पहुंचाया। शुरुआत बेहद छोटी थी. न बड़े स्टार का सहारा था, न हजारों स्क्रीन… फिर भी दर्शकों की जुबान से निकली बात ने फिल्म की किस्मत बदल दी. अब 2 करोड़ में बनी इस फिल्म के साथ एक ऐसा आंकड़ा जुड़ गया है, जो चौंकाता है.
नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ बॉलीवुड की वो फिल्म है, जिसकी चर्चा अब हर गली-मोहल्ले में हो रही है. इस फिल्म ने बड़े-बड़े मेकर्स के पसीने छुड़ा गिए हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि बिना किसी बड़े बॉलीवुड स्टार, बिना किसी भारी-भरकम प्रमोशन और महज 2 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी कोई फिल्म देश की जनता को सिनेमाघरों तक खींचने पर मजबूर कर सकती है? आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या जादू था कि केवल 3 से 25 सिनेमाघरों में घिसट-घिसट कर शुरू हुई यात्रा आज देश के 1200 से 1500 स्क्रीन और रोजाना 5,000 से 9,000 से अधिक शोज तक जा पहुंची? 2 करोड़ में बनी फिल्म 270 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को अब तक कितने लोगों ने देखा है?
‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 40 दिन बीत गए हैं. इन 40 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार होते लोगों ने देखा. शुरुआत में ‘हनुमान अंश’ को स्क्रीन नहीं मिल रही थी. लेकिन, रिलीज के तीन हफ्तों के बाद बॉक्स ऑफिस पर मंगल ही मंगल हुआ और बॉक्स ऑफिस पर पैसों का बरसात होने लगी. हाल ही में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने हमारी सहयोगी सीएनएन न्यूज 18 पहुंचीं. जहां उन्होंने आनंद नरसिम्हन के साथ बातचीत की और फिल्म पूरी जर्नी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सामने रखे. इसके साथ टीम ने बताया कि अब तक कितने लोग फिल्म को देख चुके हैं.
‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बड़े पर्दे पर बेहद सीमित रिलीज के साथ हुई थी. फिल्म को शुरुआत में सिर्फ 3 थिएटरों में रिलीज किया गया था. ऐसे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आगे चलकर यह फिल्म इतनी बड़ी ऑडियंस तक पहुंचेगी. आनंद नरसिम्हन के साथ बातचीत में टीम ने बताया कि अब तक फिल्म को 1 करोड़ से ज्यादा लोग फिल्म को देख चुके हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मेकर्स ने बताया कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कहानी तीसरे हफ्ते में बदलने लगी. फिल्म के सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. लोगों के बीच इसकी चर्चा बढ़ी. माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म को आगे बढ़ाना शुरू किया. इसका असर सिनेमाघरों में भी दिखाई दिया. फिल्म को शुरुआत में सिर्फ 3 थिएटरों में रिलीज किया गया था. ऐसे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आगे चलकर यह फिल्म इतनी बड़ी ऑडियंस तक पहुंचेगी.
फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि रिलीज के समय उनके पास सीमित स्क्रीन थीं. इसके बाद अगले हफ्ते ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों की रिलीज के कारण ‘हनुमान अंश’ की स्क्रीन घटकर सिर्फ 25 रह गईं. विशाल के मुताबिक, दर्शक फिल्म देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें शो नहीं मिल रहे थे. कुछ लोग फिल्म देखने के लिए 200-250 किलोमीटर तक का सफर करके पहुंचे. इसके बाद फिल्म का दायरा लगातार बढ़ता गया. चौथे हफ्ते तक फिल्म करीब 1,200 स्क्रीन तक पहुंच गई थी.
Sacnilk के आंकड़े भी फिल्म के बढ़ते शो काउंट की तस्वीर दिखाते हैं. 33वें दिन फिल्म ने 7,778 शोज के बीच 10.75 करोड़ रुपये नेट कमाए थे. 34वें दिन 7,810 शोज में 10.25 करोड़ रुपये और 35वें दिन 7,664 शोज में 10 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन दर्ज हुआ. इसके बाद भी फिल्म की रफ्तार बनी रही. 37वें दिन 7,449 शोज में 18.50 करोड़ रुपये नेट और 38वें दिन 8,902 शोज में 22.50 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन दर्ज किया गया.‘हनुमान अंश’ ने 39वें दिन भारत में 8.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म को कुल 9,198 शोज मिले.
40वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने देशभर में करीब 9,1,75 शोज के साथ 8.25 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है. छठे हफ्ते में चल रही इस फिल्म के लिए यह आंकड़े किसी चमत्कार से कम नहीं हैं. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.
मगर हनुमान अंश का सबसे हिट गाना बना जिद पे आ गई पार्वती. इसे यूट्यूब पर 4.7 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा. इंस्टाग्राम की रील्स भी इस गाने से भरी हुई है. इस गाने को साधु तिवारी ने ही गाया है और संगीत भी दिया है. उन्होंने ही इसे क्रिएट किया है. ये हनुमान अंश का सबसे पॉपुलर और व्यूज वाला गीत भी है. जो मैंने तेरे ही भरोसे गाने को भी पीछे छोड़ता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 16, 2026, 14:06 IST











