स्मार्ट मीटर लगवाया था? अब होगी बल्ले-बल्ले! बिजली बिल में वापस मिलेंगे हजारों रुपये

Last Updated:July 01, 2026, 09:43 IST

UP Electricity Bill : उत्तर प्रदेश के बिजली ग्राहकों के लिए दो-दो खुशखबरी है. उनके बिल में हजारों रुपये वापस मिलेंगे. सबसे पहले सरचार्ज और दूसरा स्मार्ट मीटर लगवाने की वजह से फायदा मिलने वाला है. जानिए कैसे और कितना लाभ मिलेगा.

बिजली बिल में होगा फायदा.

लखनऊ : अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपने स्मार्ट मीटर लगवाया था? तो अब आपकी बल्ले-बल्ले होने वाली है. यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जुलाई में दो बड़ी राहत की खबर है. पहली ‘नेगेटिव फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज’ की वजह से बिजली बिल में 4.43 फीसदी की कमी का फायदा मिलेगा. ये पिछले 15 महीनों में सबसे बड़ी राहत है. इससे 358.31 करोड़ रुपये का एडजस्टमेंट होगा. वहीं, दूसरा जिन उपभोक्ताओं ने नया बिजली कनेक्शन यानी स्मार्ट मीटर लगवाए थे उनसे वसूले गए अतिरिक्त पैसे भी वापस मिलेंगे.

6 मार्च को दिया था आदेश
हालांकि, यह रिफंड उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने 10 सितंबर 2025 से 6 मार्च 2026 के बीच नया बिजली कनेक्शन लिया था. अतिरिक्त रकम सीधे बिजली बिल में एडजस्ट की जाएगी. दरअसल, बिजली कंपनियां स्मार्ट मीटर के लिए तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूल रही थीं. बाद में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) ने 6 मार्च 2026 को अतिरिक्त राशि लौटाने का आदेश दिया. इसके बाद अब जुलाई के बिल से रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अनुमान है कि उपभोक्ताओं को 150 से 200 करोड़ रुपये तक की राशि वापस मिलेगी. जिन लोगों से ज्यादा पैसे लिए गए थे, उन्हें यह रकम बिजली बिल में समायोजित होकर दिखाई देगी.

150 करोड़ रुपये वापस होंगे?

पावर कॉरपोरेशन ने 31 दिसंबर 2025 को कॉस्ट डाटा बुक की मंजूरी के पहले तक हर सिंगल फेज मीटर के 6016 रुपये जबकि थ्री फेज मीटर के 11,341 रुपये वसूले थे. कॉस्ट डेटा बुक में नियामक आयोग ने सिंगल फेज मीटर के दाम 2800 रुपये और थ्री फेज मीटर के दाम 4100 रुपये तय कर दिए थे. ऐसे में सिंगल फेज वाले ग्राहकों को 3216 और तीन फेज वालों को 7241 रुपये वापस होंगे. उपभोक्ता परिषद के मुताबिक पावर कॉरपोरेशन को कुल मिलाकर तकरीबन 150 करोड़ रुपये वापस होंगे.

बीते साल 10 सितंबर से पावर कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटर के साथ नए कनेक्शन प्रीपेड मोड में देना अनिवार्य कर दिया था. तब तक स्मार्ट मीटर के दाम नियामक आयोग से तय नहीं थे. बिना दाम तय हुए इस वसूली को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में चुनौती दी थी. बाद में 31 दिसंबर 2025 को नियामक आयोग ने नया कनेक्शन लेने की दरें तय कीं तो उसमें मीटर के बाद भी तय कर दिए. इसके साथ ही आयोग ने पावर कॉरपोरेशन को आदेश दिए थे कि वह उपभोक्ताओं से ली गई ज्यादा रकम को उन्हें वापस करे. पावर कॉरपारेशन जुलाई में अतिरिक्त वसूली गई रकम का समायोजन करने जा रहा है. तैयारियां पूरी हो गई हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति