यूपी आम प्रदर्शनी में मिर्जापुर की धाक, छाएंगे ड्रैगन फ्रूट प्रिकली पियर्स और खजूर

Last Updated:July 01, 2026, 09:35 IST

Mirzapur News: उद्यान विभाग के उप निदेशक मेवाराम ने बताया कि लखनऊ में पूरे प्रदेश के गौरव यानी आम की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है. यह प्रदर्शनी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 से 5 जुलाई तक चलेगी. मिर्जापुर से भी किसान और मंडल स्तर के प्रतिनिधि इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने जा रहे है. मिर्जापुर में होने वाली फसलों में से 3 फसलों को विशेष रूप से प्रदर्शनी के लिए चुना गया है.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी में मिर्जापुर जिले की 3 फसलें खास आकर्षण रहेंगी. उद्यान विभाग की ओर से ड्रैगन फ्रूट, प्रिकली पियर्स और खजूर के उत्पाद प्रदर्शनी के लिए लखनऊ भेजे गए हैं. प्रदर्शनी में किसानों को आधुनिक खेती, बेहतर पैदावार और नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी और उनके सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे. खेती के मामले में मिर्जापुर जिला पहले से ही अग्रणी माना जाता है. ऐसे में यहां के उत्पाद अब लखनऊ में भी अपनी पहचान बनाएंगे.

उद्यान विभाग के उप निदेशक मेवाराम ने बताया कि लखनऊ में पूरे प्रदेश के गौरव यानी आम की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है. यह प्रदर्शनी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 से 5 जुलाई तक चलेगी. मिर्जापुर से भी किसान और मंडल स्तर के प्रतिनिधि इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने जा रहे है. मिर्जापुर में होने वाली फसलों में से 3 फसलों को विशेष रूप से प्रदर्शनी के लिए चुना गया है.

मेवाराम ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और नई फसलों के बारे में जानकारी देना है. इसमें पहला है ड्रैगन फ्रूट, जो इस समय फल देने की अवस्था में है और पौधों पर फल और फूल लगे हुए है. दूसरी फसल है प्रिकली पियर्स, जो गर्मी और सूखे वाले इलाकों के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है. सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए यह फसल वरदान साबित हो सकती है.

जानकारी के अनुसार प्रदेश में प्रिकली पियर्स की खेती शुरू करने वाला पहला जिला सोनभद्र-मिर्जापुर क्षेत्र है. यहां प्रिकली पियर्स के पौधे लगाए गए है और इन पर प्रयोग चल रहा है. जिसकी ग्रोथ काफी अच्छी है. तीसरी फसल है खजूर. मेवाराम ने बताया कि मौसम और जलवायु की स्थिति दिन-ब-दिन बदल रही है और सूखे की समस्या बढ़ रही है. इसे देखते हुए मिर्जापुर में खजूर की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है और किसानों की ओर से इस फसल को लेकर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

उन्होंने बताया कि इस साल खजूर के पौधों पर फूल आ चुके है और संभावना है कि दिसंबर, जनवरी और फरवरी के बीच खजूर की फलन अच्छी तरह से शुरू हो जाएगी. प्रदर्शनी में मिर्जापुर जिले की ये 3 फसलें न सिर्फ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी, बल्कि प्रदेश के अन्य किसानों को भी नई फसलों की संभावनाओं के बारे में प्रेरित करेंगी.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…

और पढ़ेंLocation :

Mirzapur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति