Last Updated:July 01, 2026, 10:32 IST
Kanpur Crime News: आजकल बच्चों में बिल्कुल सहन शक्ति कम हो गई है. घर तो ऐसे छोड़ते हैं, जैसे बाहर दुनिया बड़ी सेफ है. अब कानपुर रेलवे स्टेशन पर दो बच्चियां मिलीं. जब उनसे पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
जीआरपी पुलिस ने 2 बच्चियों को बरामद किया. (एआई तस्वीर)
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियां इधर से उधर घूम रही थीं. जब जीआरपी को भनक लगी तो टीम अलर्ट हो गई. बच्चियों के पास पहुंची और थाने ले आई. यहां उनसे पूछा कि कौन हो तो दोनों रोने लगीं. बाद में बड़ा खुलासा हुआ. बच्चियां मां-बाप की डांट से गुस्सा होकर आजमगढ़ से दिल्ली के लिए निकली थीं.
इस मामले से एक सवाल उठता है कि आजकल के माता-पिताओं के लिए बच्चों को पालना कितना ही मुश्किल हो गया है. पहले के पैरेंट्स थोड़ी आंख भी दिखा देते थे तो बच्चे चुपचाप मां-बाप की मान लेते थे. मगर, आज अगर गुस्सा कर दिया तो घर से ही बाहर निकल जाते हैं. ये भी नहीं सोचते कि बाहर अगर कोई किडनैप करके ले जाए तो. अब कानपुर से आया मामला ही हैरान कर देता है.
आजमगढ़ में रहने वाली आठवीं और नवमी में पढ़ने वाली दो छात्राओं को किसी बात पर उनके माता-पिता ने डांट दिया. इससे दोनों बहनें गुस्सा गई और घर छोड़कर जाने का प्लान बना लिया. उन्होंने फैसला लिया कि वह दिल्ली चली जाएंगी. घर से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में बैठ गईं. जब ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो प्लेटफॉर्म पर उतर कर घूमने लगी.
जब जीआरपी को दो बच्चियों के प्लेटफॉर्म पर घूमने के बारे में पता चला तो टीम अलर्ट हो गई. महिला पुलिसकर्मी बच्चियों को जीआरपी थाने ले आई. यहां उनसे पूछताछ की गई तो वो रोने लगीं. बाद में बताया कि मम्मी पापा ने डांट दिया था इसलिए वह घर छोड़कर भाग आईं. बाद में पुलिस ने बच्चियों के परिजनों को सूचना दी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…
और पढ़ेंLocation :
Kanpur Nagar,Uttar Pradesh










