Last Updated:July 18, 2026, 14:17 IST
Salman Khan Old Movies On Ott: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान का स्टारडम पिछले साढ़े तीन दशकों से भारतीय सिनेमा पर राज कर रहा है. आज भले ही वह बड़े पर्दे पर हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्मों से तहलका मचाते हों, लेकिन 90 के दशक और 2000 की शुरुआत में उनका रोमांटिक और पारिवारिक अंदाज फैंस के दिलों में एक खास जगह रखता है. यदि आप भी सलमान खान के पुराने दौर के फैन हैं और उनकी सदाबहार पुरानी फिल्मों को फिर से देखना चाहते हैं तो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं.
नई दिल्ली. सलमान खान का नाम आते ही एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और दमदार डायलॉग्स से भरपूर फिल्मों की लंबी लिस्ट याद आ जाती है.तीन दशक से ज्यादा के करियर में ‘भाईजान’ ने ऐसी कई फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी सलमान खान के जबरदस्त फैन हैं और वीकेंड पर कुछ शानदार देखने का प्लान बना रहे हैं तो OTT पर उनकी कई सुपरहिट फिल्में आपका भरपूर मनोरंजन कर सकती हैं. इन फिल्मों में कहीं इमोशनल कहानी दिल छू लेती है तो कहीं दमदार एक्शन और रोमांस आपको स्क्रीन से बांधे रखते हैं. खास बात यह है कि ये फिल्में आज भी उतनी ही पसंद की जाती हैं, जितनी रिलीज के वक्त हुई थीं. आइए जानते हैं सलमान खान की 7 ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप घर बैठे OTT पर देख सकते हैं.
फिल्म- मैंने प्यार किया
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5, जियो सिनेमा, प्राइम वीडियो
यह वह फिल्म है जिसने सलमान खान को रातों-रात स्टार बना दिया और हिंदी सिनेमा को ‘प्रेम’ नाम का एक आइकॉनिक किरदार दिया. फिल्म की कहानी अमीर लड़के प्रेम और बेहद साधारण परिवार की लड़की सुमन (भाग्यश्री) के इर्द-गिर्द घूमती है. पारिवारिक मतभेदों और अमीरी-गरीबी की खाई के बीच दोनों का प्यार कैसे परवान चढ़ता है और प्रेम कैसे अपनी मेहनत से सुमन के पिता का दिल जीतता है, यही इसकी खूबसूरत कहानी है.
फिल्म- मैंने प्यार किया
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5, जियो सिनेमा, प्राइम वीडियो
यह वह फिल्म है जिसने सलमान खान को रातों-रात स्टार बना दिया और हिंदी सिनेमा को ‘प्रेम’ नाम का एक आइकॉनिक किरदार दिया. फिल्म की कहानी अमीर लड़के प्रेम और बेहद साधारण परिवार की लड़की सुमन (भाग्यश्री) के इर्द-गिर्द घूमती है. पारिवारिक मतभेदों और अमीरी-गरीबी की खाई के बीच दोनों का प्यार कैसे परवान चढ़ता है और प्रेम कैसे अपनी मेहनत से सुमन के पिता का दिल जीतता है, यही इसकी खूबसूरत कहानी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म- हम आपके हैं कौन
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स , जी5
भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में शुमार इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने बनाया था. कहानी प्रेम (सलमान खान) और निशा (माधुरी दीक्षित) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपने बड़े भाई-बहन की शादी के दौरान एक-दूसरे के करीब आते हैं. लेकिन एक अचानक हुए पारिवारिक हादसे (निशा की बहन की मौत) के बाद दोनों अपने प्यार को कुर्बान करने का फैसला करते हैं. शादी, त्योहार और भारतीय संस्कारों से सजी यह एक मुकम्मल पारिवारिक फिल्म है.
फिल्म- अंदाज अपना अपना
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो
यदि आपको बेहतरीन कॉमेडी पसंद है तो आमिर खान और सलमान खान की यह जुगलबंदी आपके लिए एक ट्रीट है. फिल्म में सलमान ने ‘प्रेम’ नाम के एक सीधे-सादे और थोड़े नासमझ लड़के का रोल किया है, जो एक अमीर लड़की (रवीना टंडन/करिश्मा कपूर) को प्रभावित कर अमीर बनने का सपना देखता है. परेश रावल (तेजा/बजाज) और शक्ति कपूर (क्राइम मास्टर गोगो) के किरदारों के साथ यह फिल्म आज कल्ट कॉमेडी मानी जाती है.
फिल्म- करण अर्जुन
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5, प्राइम वीडियो
‘मेरे करण-अर्जुन आएंगे…’ यह डायलॉग आज भी हर किसी की जुबान पर रहता है. राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान ने भाइयों की भूमिका निभाई थी. कहानी पुनर्जन्म और प्रतिशोध पर आधारित है, जहां ठाकुर (अमरीश पुरी) द्वारा मारे जाने के बाद दोनों भाई दोबारा जन्म लेते हैं और अपनी मां (राखी) से मिलने व अपना बदला पूरा करने वापस आते हैं. फिल्म में सलमान और शाहरुख खान ने बेहद दमदार किरदार निभाया था.
फिल्म- हम साथ-साथ हैं
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स , जियो हॉस्टार , अमेजन प्राइम वीडियो
सूरज बड़जात्या की एक और बेहतरीन पारिवारिक ड्रामा फिल्म, जिसमें सलमान खान ने ‘प्रेम’ नाम के एक बेहद शांत, शर्मीले और आज्ञाकारी लड़के की भूमिका निभाई थी. फिल्म एक बड़े संयुक्त परिवार के आपसी प्यार, गलतफहमियों और फिर से एक होने की कहानी को दर्शाती है. सोनाली बेंद्रे के साथ सलमान की केमिस्ट्री और पारिवारिक मूल्यों को यह फिल्म बखूबी पेश करती है.
फिल्म- तेरे नाम
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को एक नया मोड़ दिया था. इसमें उन्होंने ‘राधे मोहन’ नाम के एक गुस्सैल और कॉलेज के बागी लड़के का किरदार निभाया था, जिसे एक बेहद सीधी लड़की निर्जरा (भूमिका चावला) से गहरा प्यार हो जाता है. एक हादसे के बाद राधे का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वह मानसिक अस्पताल पहुंच जाता है. इस फिल्म की दर्दभरी कहानी, सलमान का हेयरस्टाइल और इसके गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं.
फिल्म- सुल्तान
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
इस फिल्म में सलमान खान ने एक पहलवान की भूमिका निभाई है, जो निजी जिंदगी के संघर्षों के बाद फिर से अखाड़े में वापसी करता है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं. खेल, जुनून और रिश्तों की यह कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










