Last Updated:July 18, 2026, 13:40 IST
करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को उनके 44वें जन्मदिन पर एक बेहद खास अंदाज में बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘कॉफी विद करण’ शो की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस एक साथ नजर आ रही हैं. प्रियंका को एक्स्ट्राऑर्डिनरी बताते हुए करीना ने लिखा कि उनके आगे बढ़ने की कोई सीमा नहीं है. दोनों एक्ट्रेसेस ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘ऐतराज’ में साथ काम किया था.
ख़बरें फटाफट
प्रियंका चोपड़ा के नाम करीना कपूर का बर्थडे पोस्ट.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आज वह 44 साल की हो चुकी हैं. उन्हें जन्मदिन पर फैंस और करीबी लोग जमकर बधाइयां दे रहे हैं. इस खास मौके पर करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश है, जो इंटरनेट पर वायरल है. इसके साथ एक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है.
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को बताते हुए करीना कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की. यह फोटो फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड की है, जिसमें दोनों साथ नजर आई थीं. तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, ‘एक्स्ट्राऑर्डिनरी पीसी (प्रियंका चोपड़ा) को जन्मदिन की ढेरों बधाई.. तुम्हारे लिए आसमान भी छोटा है और उम्मीद है तुम्हारा आज का दिन सबसे बेस्ट हो.’
‘कॉफी विद करण’ सीजन 6 की है तस्वीर
यह तस्वीर ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 6 (साल 2018) की है, जब करीना और प्रियंका एक साथ शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं. उस वक्त इस एपिसोड ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, क्योंकि दोनों एक्ट्रेसेस ने सालों पुरानी कड़वाहट और विवादों को पीछे छोड़ते हुए कैमरे के सामने खुलकर ठहाके लगाए थे. दोनों की इस नई और गहरी होती दोस्ती को देखकर फैंस भी काफी खुश हुए थे.
‘ऐतराज’ फिल्म में साथ किया था काम
करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2004 में आई अब्बास-मस्तान की थ्रिलर फिल्म ‘ऐतराज’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे. फिल्म में सोनिया रॉय के नेगेटिव किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा को खूब तारीफें और अवॉर्ड्स मिले थे, वहीं करीना कपूर ने अक्षय कुमार की सपोर्टिव पत्नी प्रिया मल्होत्रा का रोल बखूबी निभाया था.
‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. महेश बाबू फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह मूवी साल 2027 में सिनेमाघरों मे रिलीज होगी. एसएस राजमौली की मूवी ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में कमबैक कर रही हैं.
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
Source










